Mukhtar Ansari: जिस जेल में रहा वही बना क्राइम हेडक्वार्टर, 8 राज्यों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। तबीयत खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी को भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मुख्तार की मौत हो गई। पूर्वांचल के बाहुबलियों में बड़ा नाम रखने वाले मुख्तार मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहा।
4 दर्जन से अधिक मुकदमे मुख्तार के खिलाफ देश के आठ राज्यों में 52 से अधिक मुकदम दर्ज हैं। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद भी मुख्तार का दबदबा कायम रहा। यूपी या यूपी के बाहर जिस भी जेल में मुख्तार होता था, वहीं से वह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जन्म
मुख्तार अंसारी का जन्म 20 जून साल 1963 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ था। उसके पिता सुब्हानउल्लाह अंसारी वामपंथी नेता थे। साफ-सुधरी छवि के कारण मुख्तार अंसारी के पिता 1971 में हुए नगर पालिका चुनाव में निर्विरोध जीत हासिल की थी, जबकि मुख्तार के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे थे।
पूर्व उप राष्ट्रपति के था यह नाता
मुख्तार अंसारी के नाना भी जाने-माने हस्ती थे। उसके नाना ब्रिगेडियर उस्मान मुख्तार अंसारी 3 जुलाई साल 1948 को पाकिस्तान के साथ हुई जंग में शहीद हो गए थे. बाद में उन्हें 'महावीर चक्र' से भी सम्मानित किया गया था।इसके अलावा देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी रिश्ते में मुख्तार के चाचा लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications