UP News: अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है कांग्रेस, मुरादाबाद में बोले सीएम योगी
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है और यह गोहत्या की अनुमति देने के समान है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये बेशर्म लोग गोमांस खाने का अधिकार देने का वादा करते हैं, जबकि हमारे ग्रंथों में गाय को माता के सामान माना गया हैं, वह गायों को कसाई के हाथों में सौंपना चाहते हैं। योगी ने सवाल उठाया कि क्या भारत इसे कभी स्वीकार करेगा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि वह अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद का खाना खाने की आजादी देना चाहते हैं। इसका मतलब यह है कि वह गोहत्या की अनुमति देने की बात कर रहे हैं। आदित्यनाथ संभल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में बिलारी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
पीएम नरेंद्र मोदी के हाल ही के भाषणों को दोहराते हुए, योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस स्त्रीधन यानी महिलाओं की संपत्ति को जब्त करने और इसे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मध्य वितरित करने का इरादा रखती है। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों की संपत्ति के एक्स-रे करने की बात कही है, इसका अर्थ यह है कि अगर किसी के घर में चार कमरे हैं, तो वह उनमें से दो कमरे छीन लेंगे। इतना ही नहीं, कांग्रेस महिलाओं के आभूषणों पर कब्जा कर लेगी,जिसे भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications