Ayodhya News: CM योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना, कहा- लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते थे

CM Yogi in Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अयोध्या पहुंचे थे। गुरुवार को उन्होंने यहां महासम्पर्क अभियान के तहत एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने कहा कि बिना भेदभाव को हर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

6 सालों में बीजेपी सरकार ने काफी काम किया

योगी ने कहा कि सरकार ने पिछले 6 सालों में अयोध्या में इतना काम कराया है कि यहां आने पर अयोध्या त्रेता युग की याद दिला रहा है। पिछली सरकारों ने अयोध्या को भुला दिया था। लोग अयोध्या का नाम लेने से कतराते थे लेकिन बीजेपी की सरकार ने 6 सालों में भव्य अयोध्या और दिव्य अयोध्या के मिशन के साथ काम किया है।

अयोध्या

योगी ने कहा कि यहां हर वर्ष दीपोत्सव होता है जो त्रेता युग की याद दिलाता है। सरकार यहां के विकास के लिए काफी कुछ कर रही है। एक बार जब राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा तब तक अयोध्या पूरी तरह से भव्य और दिव्य नजर आएगी।

पीएम मोदी के विजन पर संवर रही अयोध्या

योगी ने कहा कि 'धर्मनगरी' अयोध्या का समग्र विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इस बात पर जोर दिया कि मंदिरों का शहर "शहरी विकास का एक मॉडल शहर" होगा।"

भव्य एवं दिव्य अयोध्या बनाएंगे

उन्होंने कहा, "देश और दुनिया के लोग 'दिव्य, भव्य और नव्य' अयोध्या को देखने के लिए उत्सुक हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अयोध्या आने वाला हर श्रद्धालु/पर्यटक शांति, संतोष और आनंद की विशेष भावना के साथ वापस जाए।"

बुधवार को अयोध्या पहुंचे थे सीएम योगी

इससे पहले सीएम ने बुधवार को देर रात अयोध्या में गुप्तार घाट और नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का दौरा कर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम ने सूरज कुंड का भी निरीक्षण किया और वहां लेजर शो देखा।

पहले दिन किया था हनुमानगढ़ी का दौरा

इससे पहले दिन में, सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर का दौरा किया जहां उन्होंने 'पूजा' की और फिर राम मंदिर के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अन्य प्रमुख ढांचागत परियोजनाओं की गति और गुणवत्ता का आकलन करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+