UP News: गाजीपुर में बोले सीएम योगी, कहा-'यूपी से माफिया के सफाए के बाद भारी पैमाने पर निवेश आ रहा'
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी से माफिया का सफाया करने के बाद प्रदेश में भारी पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है। जिसके बाद यहां फैक्ट्रियां लगेगी और नौजवानों को यहीं पर नौकरी भी मिलेगी।
सीएम योगी ने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इन लोगों ने गरीबों के बेटों को करने का संकल्प लिया था तो हमने भी माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया और आज माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को मोहम्मदाबाद में बलिया लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद हम मथुरा जाने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने क्रांतिकारियों की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र के लिए स्वर्गीय कृष्णानंद राय के बहुत बड़े सपने थे। यहां के विकास को लेकर वह अत्यंत चिंतित रहते और लगातार प्रयास करते थे।
सीएम योगी ने आगे कहा कि जब भी कृष्णानंद राय जैसा कोई जनप्रतिनिधि विकास के लिए कोई प्रयास करता था। सपा के लोग ऐसे नेताओं को माफिया की भेंट चढ़ा देते थे। इन लोगों ने स्वर्गीय कृष्णानंद राय की हत्या पर संवेदना व्यक्त करने की जगह हत्यारों को संरक्षण दिया और आज माफिया के मरने पर मातम मनाने आते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृष्णानंद राय के साथ ही श्याम शंकर राय, रमेश राय, रमेश पटेल, मुन्ना यादव सहित अन्य लोगों को बर्बरता के साथ मारा गया था। तब प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। यह दोनों जब भी मिलते हैं। तब अनर्थ होता है। हमें फिर से कोई अनर्थ नहीं होने देना है।
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि मुन्ना यादव, रमेश पटेल जिनकी मुख्तार जैसे माफिया ने हत्या की थी। क्या वह पिछड़ी जाति के नहीं थे। प्रयागराज में पूजा पाल के पति राज्यपाल और जयपाल के पति उमेश पाल क्या पिछड़ी जाति के नहीं थे। उनका संकल्प भाजपा के जनप्रतिनिधियों, गरीबों के बेटों को मारने का था तो हमारा भी संकल्प था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।
सीएम ने कहा कि हमें गौरव की अनुभूति होनी चाहिए कि आज हम एक ऐसे माहौल में जी रहे हैं। जिसकी कल्पना देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे, चिंटू पांडे ने की थी। विकास की जो तड़प पूर्व पीएम श्रद्धेय चंद्रशेखर में थी और मोहम्मदाबाद के विकास के लिए चिंतित रहने वाले कृष्णानंद राय के सपनों को साकार करने का प्रयास मोदी जी कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में जहां कहीं भी हम जाते हैं। लोगों के मन में एक ही भाव और संकल्प है। जनता कह रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार यह सुनकर सपा को चक्कर आने लगता है। क्योंकि यह 60-62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन लोगों ने यादवों को भी टिकट दिया तो केवल अपने परिवार वालों को।
सीएम ने कहा कि उन्होंने निरहुआ को मुंबई से लाकर आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी। उनके सांसद बनने के बाद आजमगढ़ में एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और संगीत महाविद्यालय बन गया। अच्छे लोग चुनकर आते हैं तो विकास भी अच्छा होता है।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि यह सत्ता में आए तो विरासत टैक्स लगाएंगे यानी आपके पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे करेंगे और उसमें से आधी संपत्ति पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुसलमान में बांट देंगे। इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। आज तो कोई सभ्य मुसलमान भी अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखना। क्योंकि उसने अपने बाप को कैद करके पानी के लिए तरसाया और अपने भाई की हत्या की औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था। वह कहता था कि मुसलमान बनो या जजिया दो। हम औरंगजेब को दोबारा जीवित नहीं होने देंगे।
सीएम ने कहा कि आज दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है। उसे पता है कि नया भारत छेड़ता नहीं। मगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा भी नहीं है। सपा में राशन माफिया हावी थे। मगर आज 80 करोड लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। पाकिस्तान की जितनी आबादी है। उससे ज्यादा आबादी को मोदी ने गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।
आज पूरा देश का रहा है कि जो राम को लाए हैं। हम उनको लाएंगे। इसके लिए हमें बलिया संसदीय सीट से नीरज शेखर को भारी बहुमत से जिताना होगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, पीयूष राय, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, मारकंडे शाही, मुन्ना राय, विजय शंकर, उपेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications