UP News: सीएम योगी ने लांच की यूपी राही एप, जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को परिवहन विभाग के नए ऐप की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टिकट बुकिंग और यात्री प्रतिक्रिया मोबाइल एप्लिकेशन, यूपी राही लॉन्च की। इसके माध्यम से यात्री को अपने बस टिकट बुक करने, डिजिटल भुगतान करने और यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देने की सुविधा देगा। एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

ऐप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

जिसके बाद पंजीकृत ग्राहक को एक आईडी और एक पासवर्ड मिलेगा। ऐप पर यात्री अपना प्रोफाइल भी बना सकते हैं। ऐप यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए एक क्यूआर कोड, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल भुगतान विधियों का उपयोग करने देगा। एक बार टिकट बुक हो जाने के बाद, यात्री प्रिंट-आउट ले सकते हैं या यात्रा के दौरान चेकिंग क्रू को ऐप पर टिकट की बुकिंग स्थिति दिखा सकते हैं।

ऐप के माध्यम से यात्रियों से फीडबैक लेगा परिवहन विभाग

यह ऐप यात्रियों को दस बिंदुओं पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने की सुविधा देगा। जैसे चालक या कंडक्टर का व्यवहार, बस की स्थिति और अन्य। फीडबैक सीधे अधिकारियों तक पहुंचेगा। कुमार ने कहा, "उनके सुझाव हमें अपनी सेवाओं में सुधार करने का मौका देंगे।"

ऐप की मदद से कर सकते हैं यात्रा की प्लानिंग

ऐप में कुछ अतिरिक्त विशेषताएं भी हैं, जैसे यात्री ऐप पर अपनी पिछली बुकिंग को ट्रैक कर सकते हैं, और यह टिकट बुक करते समय ग्राहकों को रूट पर उपलब्ध बसों की विभिन्न श्रेणियों को दिखाएगा। किसी भी तरह की मदद के लिए यात्री ऐप के सपोर्ट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। भविष्य में, ऐप यात्रियों को उनकी यात्रा की योजना बनाने में भी मदद करेगा।

देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव का पहला वर्ष मना रहा है। इस ऐतिहासिक कालखण्ड में देश आगामी 25 वर्षों की यात्राओं, संकल्पों एवं जज्बों को लेकर आगे बढ़ने जा रहा है। प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर एक नई शानदार यात्रा के लिए कार्य कर रहा है।

परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल हो रही नईं बसें

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुगम यात्रा कराने के साथ ही, होली के पूर्व नई बसों को अपने साथ जोड़ रहा है। परिवहन निगम द्वारा यह एक अच्छा प्रयास है। परिवहन निगम को सुगम बस सेवा के लिए राज्य सरकार सहयोग करेगी।

नई बसों को योगी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नवीन सेवाआंे के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने नई राजधानी सेवा की 76 एवं साधारण सेवा की 39 नवीन बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आनॅलाइन रिजर्वेशन एवं यात्री फीडबैक ऐप 'यू0पी0 राही' को लांन्च किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+