UP News: सीएम योगी ने फूलपुर सीट पर जनसभा को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने फूलपुर लोक सभा सीट पर जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'फूलपुर संसदीय क्षेत्र में 'मोदी-मोदी' की गूंज इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोक सभा सीटों पर भाजपा-एनडीए की विजय सुनिश्चित है। इस अपार जनसमर्थन के लिए हार्दिक आभार फूलपुर लोक सभा क्षेत्र वासियो !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण का मतदान संपन्न हो गया है पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण में उन 14 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही छठे चरण में भी 14 सीट पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है। सीएम योगी ने फूलपुर लोक सभा सीट पर जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications