वैक्सीन ने मेरी भैंसों का हाल बुरा... सुई लगने के बाद बिगड़ी 52 भैंसों की हालत, पशुपालक ने विभाग पर लगाए आरोप
Chitrakoot News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां वैक्सीन लगने के बाद अचानक 52भैंसों की तबियत बिगड़ गयी। एक भैस की मौत भी हो गयी है। पशुपालक ने विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, चिकित्सा विभाग की एक टीम सोमवार को पशुओं को वैक्सीन लगाने के लिए जमौली गांव पहुंची थी। गलाघोंटू की वैक्सीन लगाने पर 50 से ज्यादा भैंसों की तबीयत बिगड़ गई। एक-एक करके भैंस बेहोश होकर गिरने लगीं। एक भैंस की मौत हो गई जिससे हड़कंप मच गया।
पशुपालक का कहना है कि जो वैक्सीन लगाया गया है, उससे भैंसों की हालत बिगड़ गई और आज एक भैस की मौत हो गई है। इससे हमे भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए विभाग पूरी तरह जिम्मेदार है। विभाग की लापरवाही से ये सब हुआ है।
पशु चिकित्सा अधिकारी सुभाष सिंह का कहना है कि ब्रिलियंट कंपनी का वैक्सीन पशुओं को लगाया गया है। आज 52 भैसो को यह टीका लगाया गया था। एक भैंस की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई है। 51 भैंसें अभी भी बीमार हैं, जिनका इलाज उनकी टीम द्वारा किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications