देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दे दी पुलिस को सूचना, फिर हुआ कुछ ऐसा
Etah News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार रात उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमी को गांव वालों ने देख लिया और घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमी गांव की ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने जब मामले में पूछताछ की तो नाबालिग प्रेमिका ने आरोप लगाया कि वह जबरन घर में घुस आया और छेड़खानी की है। वहीं प्रेमी कहना है कि प्रेमिका के बुलाने पर ही वह उसके घर गया था। वहीं नाबालिग लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि वह एक नेता का भाई है। इसलिए दबंगई करता है।

वहीं थाना प्रभारी केके लोधी का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार एक दंपती के बैग से टप्पेबाज महिला ने लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। जिसके बाद ऑटो रुकवाकर रफूचक्कर हो गई। आभूषण चोरी होने की जानकारी पर दंपती के होश उड़ गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी महिला हाथ न लगी।
कासगंज जनपद के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्रांतर्गत गांव चुरुलिया निवासी भगवान सिंह पत्नी कमलेश के साथ मारहरा थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर माफी में अपनी ससुराल मैं शादी में शामिल होने आया था। दुल्हन की विदा के बाद यह दंपती अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार की दोपहर में गांव वापस जा रहा था। मिरहची-मारहरा रोड स्थित मोती सराय से मिरहची जाने के लिए सभी एक ऑटो में सवार हो गए। जिसमें पहले से ही एक महिला बैठी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications