'मेरी बेटी के साथ जबरदस्ती.... ', सास की यह बात सुन दामाद को आया गुस्सा और कर दी हत्या
Bhadohi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां दामाद ने सास की हत्या कर दी है। पत्नी की विदाई न होने दामाद गुस्से में आ गया और इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला कोईरौना थाना क्षेत्र के रामपुर बसई गांव का है।
जानकारी के अनुसार रामकिशुनपुर बसहीं निवासी पान कुमारी (40) पत्नी रामधनी बिंद की बड़ी पुत्री सीमा देवी की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व शादी चबरहा जगदीशपुर सराय ममरेज प्रयागराज जनपद के शिवकुमार बिंद के साथ हुई थी। पिछले चार माह से पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण सीमा अपने मायके मां के साथ रह रही थी। पति शुक्रवार को शाम को अपने ससुराल पहुंचा जहां पत्नी के विदाई की जिद पर अड़ा रहा मगर पत्नी साथ जाने को तैयार नहीं थी।

इस पर सास ने दामाद से मना किया कि जब बेटी नहीं जाना चाहती तो जबरदस्ती ले जाओगे क्या। मेरी बेटी के साथ जबरदस्ती मत करो। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर नाराज दामाद शिवकुमार ने सो रही सास को सिर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को गोपीगंज सीएससी लेकर आई जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications