Lok Sabha Badaun: चाचा शिवपाल को लेकर धर्मेंद्र यादव ने दिया हैरान करने वाला बयान, जानिए क्या कहा

Badaun Lok Sabha Seat News: उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई हैं। समाजवादी पार्टी के घोषित उम्मीदवार शिवपाल यादव इस सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव लड़ाना चाहते हैं इसके लिए उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को प्रस्ताव भी भेजा है। इन चर्चाओं के बीच धर्मेन्द्र यादव ने चाचा शिवपाल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चाचा के साथ काम करने में हिचक होती है
धर्मेंनद्र यादव ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जो भी फैसला होगा वह उचित होगा ।मुझे तो और भी खुशी होगी। चाचा के साथ काम करने में थोड़ा-सा एक हिचक होती है।भाई आदित्य के लिए और ज्यादा काम करेंगे । बदायूं में पार्टी ऐतिहासिक वोटों से जीतेगी।"

shivpal

आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव संभल के बबराला में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। यह इलाका बदायूं लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास भेज दिया गया है।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में संभल जिले की गन्नौर विधानसभा में शिवपाल यादव ने आदित्य की उम्मीदवारी को लेकर खुलकर बयान दिया। उन्होंने खुलासा किया कि इसको लेकर बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है, जिसे अखिलेश यादव के पास भेजा गया है। उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यदि मुहर लगाते हैं तो आदित्य चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+