UP News: अखिलेश यादव ने इकाना स्टेडियम को लेकर बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इकाना स्टेडियम को लेकर एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा है कि क्या इकाना स्टेडियम एक पिछड़े ने बनवाया है। क्या यादव मतलब पिछड़ा होता है? सही मायने में पिछड़ा वो है जो स्टेडियम का नाम बदलता है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यही समस्या है. यादव का मतलब पिछड़ा है? क्या आप मैच देखने स्टेडियम नहीं गए? हम पिछड़े कैसे हैं? कोई पिछड़ा उस (लखनऊ इकाना स्टेडियम) जैसा स्टेडियम नहीं बना सकता." जो (यादव) खुद को पिछड़ा समझता है, उसे अपना नाम बदल लेना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, पीडीए में 'ए' का मतलब 'अगड़ा' (आगे) होता है। यही समस्या है कि हम आगे होते हुए भी यह स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि हम आगे हैं। स्टेडियम बनाने वाले आगे हैं और उसमें फोटो खींचने वाले पिछड़े हैं। एक्सप्रेस-वे बनाने वाले आगे हैं।
#WATCH | Lucknow, UP: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, "This is the problem. Yadav means backward? Did you not go to the stadium to watch the match? How are we backward? A backward cannot build a stadium like that (Lucknow Ekana Stadium). The one (Yadav) who thinks he… pic.twitter.com/dB0XQ9Fr41
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 30, 2023
इस बीच, समाजवादी पार्टी की पीडीए यात्रा साइकिल रैली पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी को हटाने के लिए ये यात्रा जारी रहेग। हम लोगों के बीच जाएंगे, उन्हें जोड़ेंगे और जागरूक करेंगे। बीजेपी को हटाएंगेञ ये यात्रा आज लखनऊ आई। कई दिनों से पार्टी कार्यकर्ता अपने जिलों में यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं, हमें समर्थन मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications