UP News: शिवपाल यादव नहीं बेटे आदित्य होंगे बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी, इस वजह से हुआ यह बदलाव
Shivpal Yadav News Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अभी भी प्रत्याशियों के बदले जाने का क्रम बना हुआ है। इसी क्रम में बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी शिवपाल यादव अब यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इनकी जगह इनके बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया गया है। शिवपाल ने रविवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा में यह घोषणा की।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। अब आदित्य यादव प्रत्यासी बन गए हैं। जनता की मांग पर यह निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। बहुत ही जल्दी नवरात्र में उनका नामांकन हो जाएगा। नवरात्र में शुभ और अच्छा होता है।

बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को 20 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी वह निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे थे तब चर्चा चली थी कि शिवपाल सिंह यादव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं। इसके बाद वह 14 मार्च को बदायूं आए।
बदायूं, सहसवान और गुन्नौर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए, जिसमें युवाओं ने शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। तब शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि युवाओं की मांग पर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत करेंगे। अब रविवार को उम्मीदवारी के विषय में उन्होंने खुद ही स्थिति स्पष्ट की है। बदायूं के सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना है कि अधिकृत तौर पर घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications