UP News: शादी न होने पर रेलवे ट्रैक पर लेट गया शख्स, ट्रेन आई पर बच गया, बोला ऐसी जिंदगी जीकर क्या करूंगा
UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इटावा जनपद में एक 45 वर्षीय शख्स की शादी न होने के चलते वह आत्महत्या करने निकल पड़ा। आत्महत्या करने के लिए वह रेलवे ट्रैक पर लेट गया।
हालांकि संयोग अच्छा था कि इसी दौरान लोको पायलट की नजर उसके ऊपर पड़ गई और उसने ट्रेन में ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगाने के बाद लोको पायलट ट्रेन रोककर उससे पूछताछ की। पूछताछ करने पर उसने जो जवाब दिया उसे सुनकर लोको पायलट भी हैरान रह गया।

शख्स द्वारा बताया गया कि उसकी उम्र 45 साल हो गई है और उम्र लगातार बढ़ रही है लेकिन परिवार वाले उसकी शादी नहीं कर रहे हैं। जीवनसाथी न होने के चलते वह काफी परेशान है। कई बार उसने शादी के लिए कहा लेकिन परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए।
ऐसी जिंदगी जीने का क्या फायदा
यह पूरा मामला इटावा जनपद के भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग 20 बी के अप लाइन की है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 4 के आसपास राममिलन नामक 45 वर्षीय शख्स पटरी पर लेट गया था।
थोड़ी ही देर में सुपरफास्ट महानंदा एक्सप्रेस को लेकर लोको पायलट रेलवे ट्रैक से गुजरने वाला था। रेलवे ट्रैक पर शख्स को लेटा हुआ देखकर लोको पायलट द्वारा हार्न बजाया गया लेकिन वह नहीं उठा। उसके बाद लोको पायलट ने ब्रेक लगा दिया।
ब्रेक लगाए जाने के बाद जब तक ट्रेन रुकती तब तक ट्रेन का इंजन राममिलन के ऊपर पहुंच गया था। इस दौरान उसे हल्की चोट भी आई लेकिन ट्रेन रुक चुकी थी। उसके बाद लोको पायलट ट्रेन से उतरा और राहगीरों के सहयोग से उसे इंजन के नीचे से बाहर निकाला।
बाहर निकालने के बाद उसने जब राममिलन से पूछताछ की तो उसने जो जवाब दिया उसे सुनकर वहां पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उसने कहा परिवार वाले उसकी शादी नहीं करा रहे हैं ऐसे में ऐसी जिंदगी जीने का क्या फायदा। उसके बाद लोको पायलट द्वारा इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को दी गई। घायल राममिलन को भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। राममिलन बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर पोस्ट, नागला तुला गांव का रहने वाला है। ऐसे में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों द्वारा उसके परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी गई और मौके पर बुलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications