MMMUT के छात्र ने NPTEL की परीक्षा में देश में हासिल किया सर्वोच्च अंक, इस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड

MMMUT Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के बी टेक तृतीय वर्ष के छात्र राज आर्यन प्रकाश ने NPTEL (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांसड लर्निंग) की Analog Electronic Circuit विषय की परीक्षा में देश भर में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है।

विभागाध्यक्ष प्रो0 संजय कुमार सोनी ने राज आर्यन प्रकाश को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह सफलता न केवल उनके मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक भी है। प्रो0 सोनी ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग निरन्तर छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी क्षमताओं को साबित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। विभाग का उद्देश्य ऐसे प्रतिभावान इंजीनियर तैयार करना है जो समाज और उद्योग की जरूरतों को पूरा कर सके।

raj mmmut

साथ ही, एनपीटीईएल द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में भी विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। एन पी टी ई एल की परीक्षाओं में विश्वविद्यालय के 69 छात्र/छात्राएं एनपीटीईएल के टॉप 1 प्रतिशत में, 70 छात्र/छात्राएं टॉप 2 प्रतिशत में और 172 छात्र/छात्राएं 5 प्रतिशत में शामिल हुए हैं। यह परिणाम विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं के कठिन परिश्रम, संकाय सदस्यों के समर्पण और विश्वविद्यालय के सहयोगपूर्ण वातावरण को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर प्रो0 संजय मिश्रा जो विश्वविद्यालय में एनपीटीईएल के मुख्य कोऑर्डिनेटर हैं उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं का प्रदर्शन एनपीटीईएल में बहुत बढिया रहा है। जिसके कारण एनपीटीईएल द्वारा विश्वविद्यालय को श्रेष्ठतम कैटेगरी मे Local Chapter Category मे अवार्ड मिला है। एनपीटीईएल द्वारा विश्वविद्यालय को सर्वोच्चतम कैटेगरी 'AAA' में अवार्ड मिला है।

एमएमएमयूटी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति प्रो0 जे0पी0 सैनी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई दी। साथ ही छात्रों और संकाय सदस्यों को भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कुलपति महोदय ने ने बताया कि एनपीटीईएल में टॉप करने वाले छात्रों को गणतंत्र दिवस के स्वर्णिम अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+