थाने में शराब की बोतलें देख योगी की मंत्री भड़कीं, तुरंत हुआ एक्शन

थाने का निरीक्षण करने पहुंचीं मंत्री अनुपमा जायसवाल ने शराब की बोतलें देखी तो एसओ से पूछताछ कीं। बाद में एसओ को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।

बहराइच। योगी सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल पूरी तरह एक्शन में दिख रही हैं। अपने गृह जनपद पहुचीं राज्यमंत्री ने दूसरे दिन दरगाह थाना व अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दरगाह थाने में चौंका देने वाला नजारा सामने आया। मंत्री जी थाने का निरीक्षण कर ही रही थीं कि उनको बगल के नाले में शराब की खाली बोतलें दिखाई पड़ीं। जिस पर मंत्री जी ने एसओ से पूछा तो उन्होंने कहा कि गलती हो गई है, इसे साफ करवाया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल दरगाह एसओ को लाइन हाजिर कर दिया।

मंत्री के आते ही मचा हड़कंप

मंत्री के आते ही मचा हड़कंप

बहराइच सदर से भाजपा विधायक व योगी सरकार में बेसिक शिक्षा, बाल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने शनिवार को अचानक दरगाह थाने का निरीक्षण करने पहुंच गईं। मंत्री जी को देखते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मंत्री जी के सामने ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी फाइलों को दुरुस्त करने में लग गए।

जब मंत्री का पारा हुआ गरम

जब मंत्री का पारा हुआ गरम

वहीं जब मंत्री महोदया थाने का निरीक्षण कर ही रही थीं कि तभी उनकी नजर थाने से लगी हुई नाली की ओर चली गई जिसमें शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई थीं। उसे देखकर उनका पारा गरम हो गया।

एसओ को चेतावनी देकर पहुंची अस्पताल

एसओ को चेतावनी देकर पहुंची अस्पताल

उन्होंने इस मामले में दरगाह थानाध्यक्ष एस जैदी से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नही दे पाए। जिस पर उन्होंने आगे से ऐसा न हो की चेतावनी देकर जिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुचीं। वहां पर भी गंदगी का अम्बार लगा हुआ था। जिसे देख मंत्त्री महोदया भड़क गईं। उन्होंने सीएमएस को जिला अस्पताल को स्वच्छ बनाए रखने का निर्देश दिया।

एसपी ने की कार्रवाई

एसपी ने की कार्रवाई

निरीक्षण के बाद राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने डीएम-एसपी व अन्य जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेसवार्ता हुई। प्रेसवार्ता में मीडिया के सवालों पर मंत्री जी ने कहा कि एसपी को थाने के अंदर मिली खामियों के बारे में बताया गया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरगाह थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+