UP News: कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, ये हैं मृतकों के नाम
Lucknow- Agra Expressway Road Accident Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ - आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं जो कुंभ स्नान कर दिल्ली जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में कार आने से यह सड़क हादसा हुआ। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
यह घटना शिकोहाबाद नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर हुई है। हादसे में कार सवार तीनों को मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष नसीरपुर ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 3 की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु
उन्होंने बताया कि जिन 3 लोगों की मौत हुई है उनमें कुणाल पुत्र स्व० इनर देव सिंह 35 वर्ष, रंजीत पुत्र रविंद्र 45 वर्ष
,प्रेमलता कुमारी पुत्री रंजीत 20 वर्ष निवासीगण आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications