UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु
Uttar Pradesh News Road Accident: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया । सड़क किनारे खड़ी बस में एक टेम्पो ट्रैवलर टकरा गई। जिससे मौके पर चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
घायलों का लखनऊ गोसांईगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी लोग महाराष्ट्र के हैं जो महाकुंभ से स्नान करके अयोध्या जा रहे थे। इस टेम्पो ट्रेवलर में 23 लोग सवार थे। मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष हैं।

छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही एक बस किसी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी, तभी महाराष्ट्र से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस(टैम्पो ट्रेवलर) पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।
UP News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन को लेकर डीएम ने दिए यह निर्देश
हादसे के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला। लोनीकटरा पुलिस के साथ-साथ एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।












Click it and Unblock the Notifications