Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में कब डाले जाएंगे वोट, जानिए 80 लोकसभा सीटों का पूरा शेड्यूल

UP Lok Sabha Election Voting Dates: चुनाव आयोग ने आज लोकसभा 2024 की जंग का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। आपको बता दें कि यूपी में इस बार सात चरण में मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

Lok Sabha Chunav 2024

मालूम हो कि यूपी में लोकसभा की अस्सी सीटे हैं। कहते हैं कि देश की राजगद्दी का रास्ता इस प्रांत से होकर जाता है। पीएम मोदी दो बार से यहीं के वाराणसी शहर से सांसद हैं। अब वो यहां से जीत की हैट्रिक पूरी कर पाते हैं या नहीं इसका फैसला तो चुनावी परिणाम करेंगे।

यह है पूरा शेड्यूल

आपको बता दें कि 2019 में भी लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे जबकि 23 मई को चुनाव परिणाम आया था, तो वहीं साल 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी, चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में हुए थे।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव का क्या था परिणाम?

  • कुल सीटें 80
  • भाजपा ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
  • बसपा को दस,
  • सपा को पांच,
  • कांग्रेस को एक और
  • अन्य को दो सीटें मिली थीं।

CM योगी आदित्यनाथ ने किया ये Tweet

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि 'विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज से प्रारंभ हो रहे 'महापर्व' आम चुनाव में आप सभी मतदाताओं का हार्दिक अभिनन्दन।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री@narendramodi जी के संकल्पों से समवेत होते हुए आज पूरे देश में जन गण का मन #PhirEkBaarModiSarkar की गूंज से ओतप्रोत है। जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से 'अबकी बार NDA 400 पार' के संकल्प की सिद्धि अवश्य प्राप्त होगी। आप सभी मतदाता इस महायज्ञ में 'मतदान' रूपी आहुति देकर इसे सफल बनाएं। भारत माता की जय!'

तो वहीं चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "मैं फैसले का स्वागत करता हूं। हम सभी अस्सी सीटें जीतेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+