भाजपा कार्यालय में तिरंगे से ऊपर पार्टी का झंडा, लोगों ने कहा शर्म करो

भाजपा कार्यालय में तिरंगे से ऊपर पार्टी का झंडा, लोगों ने कहा शर्म करो

कौशांबी। हर साल की तरह इस साल भी देशभर में काफी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त से ही लोग झंडा फहराते हुए और दूसरे प्रोग्राम के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भाजपा कार्यालय पर 15 अगस्त को फहराए गए झंडे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें पार्टी का झंडा ऊपर और तिरंगा नीचे होने से यूजर्स जमकर पार्टी की खिंचाई कर रहे हैं।

up, kaushambi, bjp, tiranga, office, तिरंगा, भाजपा, उत्तर प्रदेश

पार्टी कार्यालय पर देश के राष्ट्रीय ध्वज से ज्यादा ऊंचाई पर पार्टी का झंडा फहराने की तस्वीर शेयर की जा रही है। सिद्धार्थ शंकर गौतम नाम के यूजर ने फेसबुक पर इस तस्वीर को शेयर किया तो ये वायरल हो गई। इसको लेकर यूजर्स ने भाजपा नेताओं को देश के झंडे को पार्टी से ऊपर रखने की सलाह दी है। हमेंत नाम के यूजर ने लिखा है कि पूरे देश को देशभक्ति का ज्ञान देने से पहले अपनी ही पार्टी के लोगों को ये सिखाते तो अच्छा होता।

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार कौशांबी ही नहीं सीतापुर जिले की सांसद रेखा वर्मा ने उलटा तिरंगा फहराते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर दी थी। इस पर भी उनको यूजर्स ने जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। हालांकि भाजपा समर्थकों ने रेखा वर्मा और कौशांबी दोनों की मामलों में इसे महज एक लापरवाही बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+