IPS Transfer UP: वाराणसी, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट
IPS Transfer UP: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक फेरबदल के तहत मंगलवार को आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें बलिया वसूली कांड को लेकर चर्चा में रहे एसपी देवरंजन वर्मा का भी नाम शामिल है, जिन्हें डीआईजी नियम एवं ग्रंथ के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा, वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के. एलिजरसन को यूपी 112 का अहम जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत राजेश कुमार सिंह को वाराणसी में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

एटीएस के डीआईजी मनोज सोनकर को पीएसी वाराणसी अनुभाग में भेजा गया है। इसके अलावा, सतर्कता अधिष्ठान में तैनात शगुन गौतम को एपीटीसी, सीतापुर का एसपी बनाया गया है। ये सभी तबादले प्रदेश में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए गए हैं।
वहीं, कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही, लखनऊ में पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) अपर्णा गुप्ता को एसपी मुख्यालय बनाया गया है।
आगरा से मेरठ भेजे गए सूरज कुमार राय
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सूरज कुमार राय को छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के पीछे शासन की मंशा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने की है।
सूत्रों का कहना है कि यह तबादले शुरुआती दौर के हैं और आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर फेरबदल किए जा सकते हैं। सरकार और पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications