महानवमी पर यूपी में बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी ऑफिस, CM योगी ने किया सार्वजनिक अवकाश का ऐलान
UP Holiday News: महानवमी और दशहरे के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश मेंसार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सीएम योगी के ऐलान के बाद प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
बता दें, शनिवार और रविवार को पहले से दशहरे की घोषित छुट्टियां घोषित थी। लेकिन, अब योगी सरकार ने महानवमी को देखते हुए शुक्रवार को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। योगी सरकार के इस ऐलान के बाद अब सरकारी विभागों के कर्मचारियों को लॉन्ग फेस्टिव वीकेंड का आनंद मिलेगा।

क्योंकि, योगी सरकार ने शनिवार और रविवार को पहले से घोषित छुट्टियों के अलावा शुक्रवार को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें, इस बार नवमी को लेकर कन्फ्यूजन हो गया था। हालांकि, शास्त्रीय गणना के मुताबिक, महानवमी इस बार 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
महानवमी का अवकाश प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा था। क्योंकि, गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार 12 अक्टूबर को घोषित थी। राज्य के सरकरी कर्मचारियों की मांग पर सीएम योगी ने शुक्रवार को महानवमी का त्योहार देखते हुए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 11 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया।
सरकार की तरफ से इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने महानवमी के अवसर पर पहले ही अवकाश घोषित कर दिया था, जिसकी जानकारी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने दी। इसके बाद विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications