Javed alam: क्लास में डांस कर बच्चों के पढ़ाते थे जावेद, अब UPPSC में हुआ सिलेक्शन
जावेद आलाम कभी कौन बनेगा करोड़पति को अभिताभ बच्चन बन जाते हैं, तो कभी सैंटा क्लॉज बन जाते हैं। इनकी तो सारी वीडियो ही वायरल होती रहती हैं।

यूपीपीसीएस 2022 का रिजल्ट आ चुका है। इस बार लड़कियों ने टॉप 10 में बाजी मारी है। इस बार चयनित हुए कई उम्मीदवारों की एक से बढ़कर एक रोचक कहानियां सुनने को मिल रही है। कल आए रिजल्ट में एक जूनियर स्कूल के टीचर जावेद आलाम भी चयनित हुए हैं। जावेद आलम असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित हुए हैं।
महराजगंज में शिक्षक जावेद आलम ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। आयोग की सफल उम्मीदवारों की सूची में जावेद आलम का चौथे स्थान पर नाम हैं। वह दूसरी बार इस परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंचे थे। जावेद आलम अब किसी डिग्री कॉलेज या यूनिवर्सिर्टी में असिस्टेंट प्रोफेसर बन जाएंगे।

जावदे आलाम सोशल मीडिया पर काफी फेसम हैं। जावेद आलम अपनी यूनिक पढ़ाई की स्टाइल को लेकर काफी फेमस हैं। वे बच्चों को गाने, केबीसी, और डांस के जरिए पढ़ाते थे।
जावेद आलम महराजगंज के निचलौल जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत हैं। जावेद अपने स्कूल के बच्चों को बिग-बी के स्टाइल में जनरल नॉलेज के प्रश्न याद करवाते हैं।

जावेद आलम अपने स्कूल में पॉपुलर टीवी प्रोग्राम 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर ' कौन बनेगा सैंकड़ापति' नाम का प्रोग्राम भी करते हैं, जिसमें बच्चों को हॉट सीट पर बैठाकर उनसे सामान्य ज्ञान के सवाल पूछते हैं। सही उत्तर बताने वाले को 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का इनाम भी देते हैं।
अब जावेद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वे यूपी लोक सेवा आयोग के गेट के पास डांस करते नजर आ रहे है।बताया जा रहा है कि, 19 मार्च को लोकसेवा आयोग के अंदर बने अशोक स्तंभ के सामने से जावेद ने डांस किया था।

जावेद बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीताकर पीयूष मिश्रा के 'गुलाल' फिल्म के गीत 'आरंभ है प्रचंड है' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये डांस जावेद में इंटरव्यू में जाने से पहले किया था।
शिक्षण कौशल से सुर्खियों बटोरने वाले निलचौल क्षेत्र के परिषदीय शिक्षक जावेद आलम ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

जावेद आलम 9 बार यूपीपीसीएस का मेन्स इग्जाम दे चुके है और 3 बार इंटरव्यू तक भी पहुंचे। इस बार वे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहे। पिछली बार उनका इंटरव्यू खराब हो गया था। जावेद का 2013 में शिक्षक के लिए सिलेक्शन हो गया था, लेकिन वे अपनी पीएससी की तैयारी करते रहे।
वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जावेद ने कहा कि, इस बार जब मैं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अंदर पहुंचा, तो मुझे अपने पुराने इंटरव्यू की बात याद आ गई। अपनी आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए मैंने इस बार इंटरव्यू से पहले डांस करने का फैसला किया। उसके बाद मैं इंटरव्यू के लिए गया। इस बार का मेरा इंटरव्यू अच्छा रहा।
जावेद का चयन PCS 2022 में वरिष्ठ प्रवक्ता (डायट) के पद पर हुआ है। जावेद का अभी कुछ दिन पहले बच्चों के साथ क्लास के अंदर का वीडियो सामने आया था। इसमें जावेद बता रहे थे कि बच्चों के साथ क्लास के अंदर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
जावेद आलम महराजगंज के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बीटीसी, बीएड और नेट कर रखा है। उनकी पत्नी प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनके 2 बच्चे भी हैं। जावेद की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें फेसबुक पर तीन लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उनके पेज पर पढ़ाई को मजेदार बनाने के कई शानदार वीडियो मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications