योगी सरकार ने मंत्रियों के मंडल में किया बदलाव, 10 जून से दोबारा मंडलों का दौरा करेंगे मंत्री

योगी सरकार ने मंत्रियों के मंडल में किया बदलाव, 10 जून से दोबारा मंडलों का दौरा करेंगे मंत्री

लखनऊ, 24 मई: 10 जून से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दोबार से मंडलों का दौरा करेंगे। दूसरे चरण के दौरे पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पहले से तय मंत्रियों के मंडलों में बदलाव किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मंडलों का यह दौरा दो चरण में पूर्ण होगा। इसके लिए तारीख निश्चित कर दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि जलशक्ति मंत्री व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष इस बार मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अपने मंत्री समूह के साथ जनता के दरवाजे पर पहुंचेगे।

UP govt news ministers will visit mandals in June 10

यूपी सरकार के मंत्रियों द्वारा मंडलों का दौरा दो चरणों में शुरू होगा। पहला चरण की शुरूआत 10 जुन से होगी और 12 जून को खत्म होगी। वहीं, दूसर चरण की 17 जूस से होगी, जो 19 जून को खत्म होगी। इन्ही तारीखों के अनुसार मंत्री अपना कार्यक्रम तय करेंगे। इसके अलावा सरकार दोनों उपमुख्यमंत्री अलग-अलग मंडलों में रहेंगे। केशव प्रसाद मौर्या को अयोध्या, जबकि ब्रजेश पाठक को इस बार प्रयागराज की जिम्मेंदारी दी गयी है। पहले केशव के पास आगरा का प्रभार था।

तो वहीं, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली बार ये जिम्मेदारी सुरेश खन्ना के पास थी। इस बार सुरेश खन्ना को मेरठ मंडल का जिम्मा मिला है। वहीं, धर्मपाल सिंह को कानपुर मंडल, नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी' को झांसी मंडल, स्वतंत्रदेव सिंह को गोरखपुर मंडल औऱ आशीष पटेल को सहारनपुर मंडल का जिम्मा मिला है। वहीं, संजय निषाद को चित्रकूटधाम मंडल, राकेश सचान को विंध्य मंडल, बेबीरानी मौर्य को बस्ती मंडल का जिम्मा मिला है।

जयवीर सिंह को वाराणसी मंडल, भूपेंद्र चौधरी को आगरा मंडल, योगेंद्र उपाध्याय को आजमगढ़ मंडल, जितिन प्रसाद को मुरादाबाद मंडल, अनिल राजभर को देवीपाटन मंडल, ए.के. शर्मा को अलीगढ़ मंडल औऱ लक्ष्मीनारायण चौधरी को बरेली मंडल का जिम्मा मिला है। तो वहीं, मंडल बदलने के पीछे सरकार के एक मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि इस बदलाव से एक ही मंडल में डेढ़ से दो माह के अंदर अलग-अलग मंत्री समूहों के निरीक्षण से फीडबैक भी चेक हो सकेंगे और पहली की रिपोर्ट के आधार पर हुए बदलावों की निष्पक्ष जांच हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+