'मुझपर हमला होता रहा और अखिलेश चुपचाप देखते रहे'
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले उनके नेता मुझेपर हमला करते रहे और वह देखते रहे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा के सत्र के पहले दिन जिस तरह से तमाम विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया उसपर खुद राज्यपाल राम नाईक ने नाराजगी जाहिर की है। राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनके विधायक मुझपर हमला कर रहे थे लेकिन वह खुद चुपचाप यह सब देखते रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की मौजूदगी में यह सब हो रहा था लेकिन वह मूक दर्शक बने रहे।

राम नाईक ने कहा कि मैं इस बात के लिए विपक्ष के नेता अखिलेश यादव को समझाता रहा कि आप शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराईए, लेकिन आपने देखा कि सदन में क्या हुआ। नाईक ने कहा कि अगर आप संसद की कार्रवाई को देखें तो सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी कभी राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान प्रदर्शन नहीं करता है। मैं चाहता था कि लोग राज्यपाल की बात को शांतिपूर्ण तरीके से सुने, मुझे यह देखकर दुख हो रहा था कि मेरी सुरक्षा में लगे मार्शल और सुरक्षा स्टाफ इन पेपर के गोलों को मुझतक आने से बचा रहे थे।
राज्यपाल राम नाईक ने कहा जिस वक्त अखिलेश यादव की पार्टी के विधायक मुझपर हमला कर रहे थे और पेपर के गोले फेंक रहे थे, अखिलेश यह सब शांत खड़े देख रहे थे, जो दर्शाता है कि वह क्या सोच रखते हैं। संसद में अपनी पार्टी के नेताओं को पार्टी का मुखिया रोकता है, लेकिन अखिलेश यादव अपने हमलावर विधायकों का समर्थन कर रहे थे और सदन में मूक दर्शक बने रहे।
इसे भी पढ़ें- लालू यादव से जुड़े दिल्ली-एनसीआर के 22 ठिकानों पर आयकर का छापा
राम नाईक ने कहा कि अपने संबोधन के दौरान मैंने कई बार कहा कि आपके व्यवहार को लोग देख रहे हैं, लेकिन ये लोग सुनने को तैयार नहीं थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को विशेष सुरक्षा मुहैया कराई , जिसपर नाईक ने कहा कि राष्ट्रपति की संस्तुति को मौजूदा मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया इसकी मुझे खुशी है। पिछली सरकार ने राष्ट्रपति की सिफारिश को मानने से इनकार कर दिया था।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications