UP Govt Holi Gift: होली से पहले यूपी के लाखों कर्मचारियों की चमकी किस्मत, वेतन और पेंशन पर आई गुड न्यूज
UP Govt Holi Gift: उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस बार होली का उत्साह दोगुना होने वाला है। आमतौर पर महीने की आखिरी तारीख के बाद मिलने वाले वेतन और पेंशन को लेकर सरकार ने एक ऐसा फैसला किया है, जिससे प्रदेश के 28 लाख परिवारों के त्योहार में चार चांद लग जाएंगे। वित्त विभाग के इस आदेश ने कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के महापर्व को ध्यान में रखते हुए अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को समय से पहले भुगतान करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी ताजा शासनादेश के मुताबिक, फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन इसी महीने की 28 तारीख को ही संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में क्रेडिट कर दी जाएगी।

क्यों लिया गया यह विशेष निर्णय?
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त विभाग के विशेष सचिव महेंद्र कुमार भट्ट द्वारा जारी आदेश में समय से पहले भुगतान के पीछे ठोस कारण बताए गए हैं:
- छुट्टियों का सिलसिला: 1 मार्च को रविवार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश है।
- होलिका दहन: 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश है।
चूंकि मार्च के शुरुआती दिनों में ही लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और खरीदारी के लिए कैश की समस्या न हो, इसलिए राज्यपाल की स्वीकृति के बाद फरवरी का भुगतान 28 तारीख को ही करने की मंजूरी दी गई है।
किन-किन को मिलेगा इसका फायदा?
इस सरकारी आदेश का लाभ उत्तर प्रदेश के करीब 16 लाख राज्य कर्मियों और लगभग 12 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। इसमें शामिल हैं:
- राज्य के समस्त सरकारी कर्मचारी।
- सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक व कर्मचारी।
- शहरी स्थानीय निकायों (नगर निगम/नगर पालिका) के कर्मी।
- कार्य प्रभारित कर्मचारी (Work Charged Staff)।
- कोषागार से पेंशन पाने वाले सभी पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर।
विभागों को सख्त निर्देश
वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी संबंधित विभागों और कोषागारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का तत्काल और तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सरकार की मंशा है कि होली के पावन पर्व से पहले हर एक कर्मचारी और बुजुर्ग पेंशनभोगी के पास पर्याप्त धन उपलब्ध हो ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के त्योहार मना सकें।












Click it and Unblock the Notifications