Indian Railway: बांद्रा टर्मिनस - बनारस एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें नई अपडेट
Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-बनारस-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन बांद्रा टर्मिनस से 10, 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 18, 22, 29 मई, 05, 12, 19 एवं 26 जून,2025 दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा बनारस से 11, 18, 25 अप्रैल, 02, 09, 19, 23, 30 मई, 06, 13, 20 एवं 27 जून,2025 दिन प्रत्येक शुक्रवार को 12 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
09029 बांद्रा टर्मिनस-बनारस अनारक्षित साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी बनारस से 10, 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 18, 22, 29 मई, 05, 12, 19 एवं 26 जून,2025 को बांद्रा टर्मिनस से 04.30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 05.03 बजे, बोईसर से 05.57 बजे, वापी से 06.37 बजे, भेस्तान से 07.35 बजे, चलथान से 08.02 बजे, नन्दूरबार से 09.45 बजे, भुसावल से 12.15 बजे, खण्डवा से 14.35 बजे, इटारसी से 18.25 बजे, पिपरिया से 19.18 बजे, नरसिंहपुर से 20.24 बजे, मदन महल से 22.00 बजे, कटनी से 23.35 बजे, दूसरे दिन सतना से 00.55 बजे, मानिकपुर से 02.30 बजे, प्रयागराज जं0 से 03.55 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 04.52 बजे छूटकर बनारस 06.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: सियालदह-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन गर्मी में ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में, 09030 बनारस-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 11,
18, 25 अप्रैल, 02, 09, 19, 23, 30 मई, 06, 13, 20 एवं 27 जून,2025 को बनारस से 09.30 बजे प्रस्थान कर
ज्ञानपुर रोड से 10.27 बजे, प्रयागराज जं0 से 11.40 बजे, मानिकपुर से 13.15 बजे, सतना से 14.35 बजे,
कटनी से 16.05 बजे, मदन महल से 17.15 बजे, नरसिंहपुर से 18.42 बजे, पिपरिया से 20.02 बजे, इटारसी
से 21.40 बजे, दूसरे दिन खण्डवा से 00.25 बजे, भुसावल से 02.15 बजे, नन्दूरबार से 05.30 बजे, चलथान
से 08.04 बजे, भेस्तान से 08.32 बजे, वापी से 09.52 बजे, बोईसर से 10.38 बजे तथा बोरीवली से 11.32
बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 12.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में सााधारण द्वितीय श्रेणी के 20, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज
यान के 01 कोच सहित कुल 22 अनारक्षित कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications