UP Global Investor Summit 2023: मुंबई रोड शो से 5 लाख करोड़ का निवेश लेकर लौटी योगी सरकार
UP Global Investor Summit 2023: सरकार का दावा है कि भारतीय उद्योग जगत को आमंत्रण देने गए सीएम को यहां से पांच लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव लेकर यूपी लौटे हैं। सरकार को एक बड़ी सफलता मिली है।

UP Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण देने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ी सफलता मिली है। सरकार का दावा है कि भारतीय उद्योग जगत को आमंत्रण देने गए सीएम को यहां से पांच लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव लेकर यूपी लौटे हैं। इस दौरे की सबसे खास बात ये रही कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अम्बानी ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अम्बानी से मुलाकात की और यूपी को लेकर अपने विजन की चर्चा की।

यूपी के ग्रामीण इलाकों में 5जी कनेक्टिविटी पर चर्चा
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अम्बानी ने पूरे यूपी में 5जी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उत्तर प्रदेश के गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने सहित इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और, ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़े निवेश का प्रस्ताव दिया है, तो अडानी समूह पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ-साथ नोएडा में 10 हजार युवाओं की क्षमता वाला कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।

कई उद्योपतियों से मिले सीएम योगी
दो दिनी मुंबई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ रिलायंस, टाटा संस, अडानी, गोदरेज, बिरला, पिरामल, वेदांता, पार्ले, हिंदुजा, लोढ़ा और रैमकी सहित दो दर्जन से अधिक उद्योगपतियों ने मुलाकात की। मैराथन कार्यक्रमों के बीच उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ हुई विशेष मुलाकातों में मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के $5 ट्रिलियन के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान अगले 05 वर्ष में लाखों करोड़ के निवेश के अनेक प्रस्तावों के साथ अडानी समूह के करन अडानी ने वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़े निवेश की कार्ययोजना पर चर्चा की, तो 07 अलग-अलग स्थानों पर सीमेंट की इकाइयां लगाने पर भी विमर्श हुआ।

कई निवेशकों ने जताई यूपी आने की इच्छा
यूपी के हर जिले में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की नीति से खासे प्रभावित करन अडानी ने बलिया और श्रावस्ती में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा, साइलोज, स्मार्ट मीटर मैन्युफैक्चरिंग में भी अदाणी समूह निवेश करेगा। उद्योग जगत के लिए कुशल मानव संसाधन की जरूरत बताते हुए करन अडानी ने नोएडा में 10 हजार युवाओं की क्षमता वाला कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।
Recommended Video


सीएम योगी से उद्योगपतियों ने साझा की कार्ययोजना
आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने नोएडा में एक कन्वेंशन सेंटर की स्थापना के लिए सरकार से सहयोग मांगा और कहा कि यह कन्वेंशन सेंटर दुनिया के बड़े कन्वेंशन सेंटरों में से एक होगा। बिरला समूह ने यूपी की सेक्टोरल नीतियों की सराहना की और फ़ूड प्रोसेसिंग, डेटा सेंटर, वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स म साथ-साथ सोलर एनर्जी सेक्टर में निवेश के लिए मुख्यमंत्री से अपनी कार्ययोजना साझा की। पिरामल एंटरप्राइजेज के अजय पिरामल ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों म निर्वहन के लिए सतत प्रयत्नशील है।

लखनऊ-कानुपर के बीच सैटेलाइट सिटी का प्रस्ताव
लोढ़ा ग्रुप अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में आवास परियोजनाएँ लाएगी। रैमकी ग्रुप हैदराबाद में अपने फार्मा पार्क की तर्ज पर यूपी में भी एक निजी फार्मा पार्क की स्थापना को इच्छुक है। इसके अलावा, एसटीपी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में भी अपना प्रस्ताव रखा। समूह के संस्थापक एए रामी रेड्डी ने मुख्यमंत्री से लखनऊ और कानपुर के बीच एक सैटेलाइट सिटी के विकास में सहयोग का प्रस्ताव भी दिया। कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल की ओर से मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए डॉ. तुषार मोतीवाला ने कानपुर में हब एंड स्पोक मॉडल पर कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल खोलने की।












Click it and Unblock the Notifications