UP Election Result 2022 Live Yogi Aditynath : BJP और योगी की जीत पर जमकर मना जश्न
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम अभी चल रहा है लेकिन बीजेपी को यूपी में शानदार सफलता मिली है। यूपी में बीजेपी 271 सीटों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। यूपी में 35 सालों का रिकॉर्ड टूटा है तो जश्न भी बड़ा हो रहा है। यूपी में बीजेपी कार्यालय से लेकर योगी आदित्यनाथ के आवास पांच कॉलीदास मार्ग तक जश्न मनाया जा रहा है। योगी के आवास पर पटाखे जलाकर जीत की खुशी मनाई जा रही है। एक तरफ जहां बीजेपी को शानदार जीत मिली है वहीं दूसरी तरफ योगी भी सदर सीट पर एक लाख से ज्यादा मतों से विजयी हुए हैं।

मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से एक लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की है। उनके लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में शाम लगभग 5 बजे अपना विजयी भाषण दिया। योगी ने कहा कि योगी ने कहा कि चार राज्यों में बीजेपी कि सरकार बनने जा रही है। जनता ने बीजेपी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी नेताओं का अभिनंदन करता हूं। योगी ने कहा की यूपी देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। यूपी पर सबकी निगाहें थी। बीजेपी और उनके सहयोगी दल ने यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है।
योगी ने कहा कि पीएम ने यूपी को पूरा समय दिया। यूपी के विकाश के लिए पीएम का सहयोग प्राप्त होता है। केंद्र सरकार के सहयोग सी प्रचंड बहुमत मिला है। इसके लिए राष्ट्रवाद विकास के मॉडल को लेकर आगे बढ़ना होगा। आपने देखा होगा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने बेहतर माहौल दिया। पीएम के मार्गदर्शन में योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया गया। जातिवाद, परिवारवाद को जनता ने दरकिनार कर दिया। आज बीजेपी का हर कार्यकर्ता इस जीत का हकदार है। दुनिया के लोकप्रिय नेता पीएम मोदी की वजह से आज पूरे देश में विकास हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications