UP Election Result 2022: अयोध्या की पांच सीटों पर BJP-SP में कड़ी टक्कर, जानिए कौन आगे?
अयोध्या, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों पर सबकी नजर है। गुरुवार की सुबह शुरू हुई मतों की गिनती के साथ ही शुरुआती रुझान भी आने लगे है, जिसमें बीजेपी को एक बार फिर यूपी में पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं, अयोध्या में भी बीजेपी चार सीटों पर क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है, हालांकि एक सीट पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और गठबंधन के उम्मीदवार ने अभी भी बढ़त बनाई हुई है। वहीं, पूरे यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सत्ता में वापसी दिखाई दे रही है, योगी एंड कंपनी ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

राम जन्मभूमि पर फैसला आने के बाद से ही अयोध्या में बीजेपी का बोलबाला है, विधानसभा चुनावों में भी उसका असर देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे तक सामने आए रुझानों के मुताबिक अवध क्षेत्र यानी भगवान राम की नगरी अयोध्या में बीजेपी ने चार सीटों पर बढत बनाई हुई है। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच दरियाबाद, रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर और अयोध्या सीटों पर कड़ी टक्कर है। इमनें से एक सीट पर सपा ने भी बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़ें: यूपी में भाजपा की दोहरी जीत, बहुमत के साथ वोट दूसरे दलों के वोट में की बड़ी सेंधमारी
बता दें कि अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी से आरती तिवारी, समाजवादी पार्टी से अभय सिंह, बसपा से राम सागर वर्मा और शारदा जायसवाल चुनावी मैदान में हैं। अब तक सामने आए रुझानों पर नजर डालें तो बीजेपी 263 सीटों से लीड कर रही है, जबकि सपा गठबंधन 124 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पिछले तीन दिनों से जारी एग्जिट पोल की हलचल और सियासी उठापटक के बीच आज उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शुरुआत में पोस्ट बैलेट की गिनती की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications