यूपी में भाजपा की दोहरी जीत, बहुमत के साथ वोट दूसरे दलों के वोट में की बड़ी सेंधमारी

लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से वापसी करने जा रही है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी 250 का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है उससे जरूर भारतीय जनता पार्टी का हौसला बढ़ेगा। हालांकि भाजपा पिछली बार की तुलना में कम सीटें जीतती नजर आ रही है लेकिन उसने अपने वोट प्रतिश को काफी बढ़ाया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 42.53 वोट हासिल हुए हैं जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे पायदान पर है उसने 31.22 फीसदी वोट हासिल हुए हैं।

yogi

2017 की बात करें भारतीय जनता पार्टी ने तकरीबन 40 फीसदी वोट हासिल किया था जोकि 2012 की तुलना में 25 फीसदी अधिकथा। 2012 में भाजपा को सिर्फ 15 फीसदी वोट हासिल हुए थे। जबकि 2017 में पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 40 फीसदी वोट हासिल किए। 25 फीसदी वोटों की बढ़ोतरी के साथ ही भाजपा ने 265 सीटों के लाभ हासिल किया। भाजपा को 2012 में 47 सीटें मिली थी जबकि 2017 में पार्टी को 312 सीटों पर जीत मिली।

वहीं सपा की बात करें तो 2012 पार्टी को 29.2 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी ने 224 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2017 में सपा को 7 फीसदी वोटों का नुकसान हुआ था। पार्टी का वोट फीसदी घटकर सिर्फ 22 फीसदी रह गया, यानि पार्टी को 7 फीसदी वोटों का नुकसान हुआ है, लेकिन सीटों की तुलना में यह नुकसान बड़ा हुआ और पार्टी को 177 सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा। बसपा की बात करें तो पार्टी ने 2012 में 25.9 फीसदी वोट हासिल किए थे और 80 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2017 में बसपा का वोट शेयर 22.4 फीसदी घटकर था और 19 सीटों पर जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+