UP Election 2027: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश! फिर से CM बनने के लिए आजमाएंगे ये टोटका

UP Election 2027: देश के सबसे बड़े सूबे में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और तमाम राजनीतिक पार्टियां मैदान में अपने मोहरे सेट करने में जुट गई हैं। किसी को योजनाओं का भरोसा है, किसी को अपने नेता का, तो किसी को सामाजिक समीकरणों का।

ऐसे में पीडीए के भरोसे अपनी राजनीतिक गोटियां चलाने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि वे 2027 का विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ेंगे, बल्कि दूसरों को लड़वाएंगे।

up-election-2027-akhilesh-yadav

बनारस में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव

बनारस में अपने रोड शो के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यह संकेत देकर सबको चौंका दिया कि वे उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि वे शुभ-अशुभ में विश्वास करते हैं और जो उनके और उनकी पार्टी के लिए पहले से शुभ रहा है, वे वही करेंगे। आपको बताते चलें कि अखिलेश यादव इस वक्त लोकसभा में भारत की इत्र नगरी कन्नौज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

2012 में सांसद रहते बने थे मुख्यमंत्री, 2022 में खुद लड़े थे चुनाव

सपा मुखिया ने साल 2012 का हवाला देते हुए कहा था कि उस चुनाव में वे सांसद थे और विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े थे, लेकिन चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी और वे मुख्यमंत्री बने थे। जबकि साल 2022 के पिछले विधानसभा चुनाव में वे स्वयं मैदान में उतरे और जीते भी, लेकिन समाजवादी पार्टी को सत्ता का जादुई अंक 202 नहीं दिला पाए। अब 2027 के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि दूसरों को लड़वाएंगे।

अखिलेश यादव के बयान को भले ही शुभ-अशुभ या टोना-टोटका से जोड़कर देखा जा रहा हो, लेकिन कई महत्वपूर्ण चुनावों में बड़े नेता खुद चुनाव नहीं लड़ते और पूरे चुनाव अभियान का नेतृत्व करते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 2005 के बाद कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़े, लेकिन जेडीयू के पूरे कैंपेन की कमान खुद संभालते थे। ऐसे अनेक उदाहरण मिल जाएंगे।

बड़े नेता खुद चुनाव क्यों नहीं लड़ते?

बड़े नेताओं के चुनावी मैदान में खुद नहीं उतरने के पीछे भी एक रणनीतिक कारण है। जब पार्टी प्रमुख या ऐसे कद का कोई नेता चुनाव में उतरता है, तो सामने वाली पार्टी उसे उसके निर्वाचन क्षेत्र में ही पिन कर देने की स्ट्रैटजी अपनाती है। उस नेता की सीट पार्टी की हार-जीत और साख का सवाल बन जाती है। उनका ज्यादा फोकस अपने निर्वाचन क्षेत्र पर हो जाता है। इससे अन्य सीटों पर सक्रिय और आक्रामक कैंपेनिंग नहीं हो पाती।

इसके उलट, जब वे स्वतंत्र रहते हैं, तो सभी सीटों पर कैंपेनिंग के लिए समुचित समय निकाल पाते हैं, रणनीति बना पाते हैं, उसको ट्रैक कर पाते हैं और केवल कोई एक सीट पार्टी की हार या जीत का प्रतीक नहीं रह जाती। सपा प्रमुख भले ही 2012 और 2022 की स्थितियों और नतीजों का हवाला देते हुए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कह रहे हों, लेकिन इसकी असली वजह राज्य भर में चुनावी अभियान की कमान संभालना ही होगा। वैसे, नेताओं के अपने विश्वास और अंधविश्वास भी प्रचलित रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+