UP Election Result: स्वामी को नहीं मिला जीत का 'प्रसाद', जानें BJP छोड़ सपा में शामिल हुए दलबदलुओं का हाल
UP Election Result: स्वामी को नहीं मिला जीत का 'प्रसाद', जानें BJP छोड़ सपा में शामिल होने वाले दलबदलुओं का हाल
लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल की है। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने जा रही है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान धर्म सिंह सैनी पर सबकी निगाहें टिकी है। योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य , दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी का हाल अब तक कैसा है। आइए जाने मतगणना के बीच इन नेताओं का हाल कैसा है।

उत्तर प्रदेश में दलबदुओं का हाल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान जैसे नेताओं का हाल बैहाल है। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन से अलग हुए ओपी राजभर का क्या हाल है ये भी आपको बता दे रहे हैं।
स्वामी को नहीं मिला प्रसाद
जिस स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुनाव से पहले ये कहा था कि वो भाजपा का फन कुचलने सपा में आए हैं उनकी बात अब उलट होती नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य खुद पीछे चल रहे है। वहीं ओपी राजभर भी जहूराबाद से बढ़त बनाए हुए हैं। सपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे स्वामी प्रसाद मौर्या पीछे चल रहे हैं। जबकि दारा सिंह चौहान मउ की घोसी सीट से पिछड़ रहे है। जबकि सहारनपुर की नुकड सीट से चुनावी मैदान में उतरे धर्मसिंह सैनी का प्रदर्शन बेहतर हैं और वो शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। खबर लिखे जाने तक नकुड़ सीट से सपा प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी को 59 हजार 42 वोट मिले। वहीं बीजेपी के मुकेश चौधरी को अब तक 36 हजार 755 वोट मिले है। वोटों की गिनती जारी है।
क्या है दलबदुओं का हाल
चुनाव आयोग के मुताबिक फाजिलनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा से पिछड़ गए हैं, खबर लिखे जाने तक मऊ की घोसी सीट से दारा सिंह चौहान पीछे हैं। इस सीट से विजय राजभर आगे चल रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए हरिओम यादव सिरसागंज सीट से पिछड़ गए हैं। दलबदुओं की हालत देखकर लग रहा है कि यूपी की जनता ने इन दलबदलुओं को नकार दिया है। खबर लिखे जाते तक भाजपा 270 सीटों से साथ आगे चल रही है। वहीं सपा 127 सीटों से नंबर 2 पर चल रही है। बसपा तीसरे नंबर पर और कांग्रेस चौथे नंबर पर है। वहीं आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications