UP Election 2022: बीएसपी ने 61 प्रत्याशियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 31 जनवरी: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां जारी हैं, जहां सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहीं। इस बीच सोमवार शाम बहुजन समाज पार्टी ने भी 61 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। जिसमें अयोध्या, कुंडा, प्रयागराज समेत कई अहम सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हुई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी की दो सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी बदले हैं। बीएसपी का दावा है कि इस बार उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, क्योंकि उसे हर धर्म और हर जाति का समर्थन मिल रहा है।

बीएसपी ने आगामी चुनाव के लिए अमेठी से रागिनी तिवारी, इसौली से यशभद्र सिंह, सुल्तानपुर से देवीसहाय मिश्रा, सुल्तानपुर सदर से ओपी सिंह, लम्भुआ से उदयराज वर्मा, कादीपुर से हीरालाल गौतम, चित्रकूट से पुष्पेंद्र सिंह, मानिकपुर से बलबीर पाल, रामपुर खास से बांकेलाल पटेल, बाबागंज से सुशील गौतम, विश्वनाथगंज से संजय त्रिपाठी, पट्टी से फूलचंद्र मिश्रा, प्रतापगढ़ सदर से आशुतोष त्रिपाठी को टिकट दिया है। वहीं कुंडा से मोहम्मद फहीम बीएसपी के टिकट से राजा भैया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
Recommended Video
वहीं राम मंदिर की वजह से अयोध्या जिला चुनाव में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वहां की भी सभी सीटों पर बीएसपी ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जिसके तहत अयोध्या से रवि प्रकाश मौर्या चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और सपा ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय को उतारा है। इसके अलावा अयोध्या जिले की रुदौली सीट से मोहम्मद अली, मिल्कीपुर से संतोष कुमार, बीकापुर से सुनील कुमार पाठक और गोसाईगंज से राम सागर वर्मा को टिकट मिला है।
ये हैं इलाहाबाद से प्रत्याशी
मायावती ने इस बार इलाहाबाद पश्चिम से लल्लन सिंह पटेल, इलाहाबाद उत्तर से संजय गोस्वामी और इलाहाबाद दक्षिण से देवेंद्र मिश्र नगरहा को टिकट दिया है, जबकि बारां से डॉ. शिव प्रकाश और कोरांव से राजबली जैसल मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications