यूपी के नए DGP सुलखान सिंह की 'गरीबी' सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों की काफी चर्चा है। इसमें सुलखान सिंह का पुश्तैनी घर दिख रहा है जो काफी छोटा है। इस घर में नए डीजीपी की मांं और भाई रहते हैं।
दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी सुलखान सिंह का छोटा सा घर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जाता है कि उनके पास यही एक अचल पैतृक संपत्ति है। डीजीपी की सादगी और ईमानदारी के सबूत के तौर पर खड़े इस घर में सिर्फ तीन कमरे हैं। डीजीपी के पास खेती के लिए थोड़ी सी जमीन है।
सुलखान सिंह बांदा जिले के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैं। जौहरपुर में सुलखान सिंह ने 40 हजार रुपए जो 2.3 एकड़ के जमीन का प्लॉट खरीदा था उसकी कीमत अभी महज 3 लाख रुपए हैं। सुलखान सिंह के पास लखनऊ में एक अपार्टमेंट है जिसे उन्होंने किस्तों पर खरीदा था।
वायरल हो रही तस्वीरों में उनके परिवार के लोग दिख रहे हैं। एक तस्वीर में उनकी मां घर के दरवाजे पर दिख रही हैं। उनका पक्के का छोटा घर दिख रहा है। एक और तस्वीर में उनका टूटा-फूटा पुराना घर दिख रहा है। एक तस्वीर में स्कूल का वो रजिस्टर दिख रहा है जिसमें सुलखान सिंह का नाम लिखा है। आप भी देखिए तस्वीरें -


















Click it and Unblock the Notifications