टीशर्ट और लोवर पहनकर घर के बाहर इनसे बात करते दिखे यूपी के डीजीपी ओपी सिंह!
लखनऊ। तेज-तरार और साफ सुथरी छवि वाले उत्तर प्रदेश के डीजीपी अपने विनम्रता के लिए भी काफी परिचित हैं। 1983 बैच के आईपीएस अफसर ओपी सिंह देश की सबसे बड़ी कानून व्यवस्था को संभालते हुए भी बेहद मिलनासार हैं। गुरुवार को उनका सरल स्वभाव उस वक्त देखने को मिला जब वह अपने लखनऊ स्थित आवास से बाहर सुबह की सैर करने निकले थे। घर से बाहर निकलते ही उन्होंने जब फरियादियों की भीड़ देखी तो वे उन्हीं के साथ बैठ गए और समस्याएं सुनने लगे। उन्हें आम जनता से ऐसे बातचीत करता देख लग ही नहीं रहा था कि वह प्रदेश पुलिस के मुखिया हैं।

डीजीपी को देखकर घर के बाहर खड़े फरियादियों के चेहरे खिल गए। लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। डीजीपी फरियादियों से इतनी सहजता से बात कर रहे थे कि पता ही नहीं चला कि वो (फरियादी) प्रदेश के पुलिस मुखिया से बात कर रहे हैं। इस दौरान डीजीपी ने उनकी बातें सुनी और उनका निराकरण कराने का निर्देश दिया। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही डीजीपी ने अलग-अलग जिलों से आए पुलिसकर्मियों के साथ ढाबे पर खाना खाया था और कहा था कि उनके लिए अधिकारी से लेकर सिपाही तक सभी एक हैं। चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी कटिबद्ध हैं। प्रदेश के एक-एक पुलिसकर्मी पर उन्हें गर्व हैं। वह एसपी सुरेंद्र दास के अंतिम संस्कार पर भी नजर आए थे। यहां उन्होंने सिपाहियों को तनाव में काम ना करने की सलाह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications