कांग्रेस पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- हार से पहले की स्क्रिप्ट तैयार कर रहे ये लोग

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से कांग्रेस केंद्र सरकार पर आरोप लगाती है कि मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल करती है, उसपर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के नेता जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में पराजय से पहले कांग्रेस की यह महज स्क्रिप्ट है। इनके सभी नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे है, बाकी के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

keshav prasad

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय, नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने से वोट नहीं मिलता है, इन लोगों की जमानत भी नहीं बचेगी। केशव प्रसाद ने भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार।

केशव प्रसाद ने कहा इतिहास में दर्ज है कि कांग्रेस जब सत्ता में होती हैं, तब देश को आपातकाल झेलना पड़ सकता है और जब वह सत्ता से बाहर होती है, तब तो उसके हिसाब से देश में लोकतंत्र ही नहीं होता।

गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा थाकि भाजपा सरकार कंपनियों पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दबाव डालकर पैसे वसूल रही है। जिन कंपनियों के खिलाफ जां एजेंसियों ने कार्रवाई की है इन कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया है। मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा।

यह पूरी देश की व्यवस्था को भ्रष्टाचार में लगा देने जैसा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी का यह आइडिया है, ये नितिन गडकरी ने नहीं बल्कि पीएम मोदी ने करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+