Crime News: लव मैरिज का डरावना अंत! होटल रूम में पति ने काट दी बीवी की गर्दन, ये वजह आई सामने

Crime News: बलिया शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की। यह मामला पारिवारिक विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है।

Crime News

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार देर रात स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में हुई। जब होटल मैनेजर ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया और कई बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नज़ारा भयावह था-कमरा खून से सना हुआ था और एक पुरुष व महिला बेड पर बेहोश पड़े थे। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पारिवारिक विरोध बना हत्या की वजह?

मृतका की पहचान 29 वर्षीय नेहा परवीन के रूप में हुई, जो गाजीपुर के पीर नगर इलाके की रहने वाली थी। घायल युवक जमीला अहमद (30) बलिया के उमरगंज क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन जमीला के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी वजह से दोनों लॉज में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीला ने पहले नेहा पर चाकू से हमला किया और फिर खुद की कलाई काट ली। मौके से खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा सच

पुलिस ने नेहा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जमीला का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब उसकी हालत सुधरेगी, तब उससे पूछताछ की जाएगी, जिससे घटना की असली वजह सामने आ सके। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+