उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री कार्यालय में कुछ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, सीएम योगी आदित्यनाथ हुए आइसोलेट

लखनऊ, 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया कर लिया है, जिसका जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट के जरिए दी। सीएम योगी ने अपने ट्वीट में बताया कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, इसलिए मैंने एहतियातन खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी कार्य वर्चुअली शुरू कर रहा हूं।

Recommended Video

    UP CM Yogi Adityanath ने खुद को किया आइसोलेट, CMO के कुछ अफसर Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    UP CM Yogi Adityanath

    देश में कोरोना की रफ्तार थमने की जगह बढ़ती जा रहा है। हालात ये है कि पहले की तुलना में ज्यादा पॉजिटिव केस दर्ज हो रहे है। यूपी में कोरोनो के मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं अब खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी खुद को अलग करके आइसोलेट कर लिया है। ऐसे में अब योगी वर्चुअली मीटिंग के जरिए कामकाज देख रहे हैं।

    वहीं CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में धार्मिक गुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अकेले प्रधानमंत्री की नहीं है। सभी को उनके नेतृत्व में इस लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा। इसलिए धर्मगुरुओं का सहयोग प्राप्त करने के लिए बैठक बुलाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में धर्मगुरुओं के साथ बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमें बहुत सतर्कता की जरूरत है। आज से नवरात्र और कल से रमजान शुरू हो रहे हैं। मेरा सभी धर्मगुरुओं से निवदेन है कि श्रदालुओं से अपील करें कि कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।

    वहीं अगर यूपी में कोरोना के मामलों की बात करें तो प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 18,021 मामले सामने आए हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 3,474 है। सक्रिय मामलों की संख्या 95,980 है। संक्रमण से अब तक 9,309 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,18,965 सैंपल की जांच हुई है, जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+