Twitter पर इस वजह ट्रेंड हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या है वो वजह
Twitter पर इस वजह ट्रेंड हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या है वो वजह
लखनऊ, 28 अगस्त: नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपना लिया है। पिछले दिनों सीएम योगी ने नशे का कारोबार करने वालों की संपत्ति जब्त करने का ऐलान किया था। तो वहीं, अब बुलंदशहर जिले में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अवैध नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाने और उनके खिलाफ शिकायत करने के लिए एक ऐप जल्द लॉन्च किया जाएगा। ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध नशे का काम करने वाले आरोपियों खिलाफ शिकायत कर सके।
Recommended Video

सीएम योगी ने कहा, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। ये सभी राष्ट्रीय अपराधी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी योगी सरकार के इस फैसले का जमकर स्वागत हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोगों ने #YogiAgainst_DrugMafia का समर्थन कर जमकर ट्वीट्स किए। यही कारण है कि शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन #YogiAgainst_DrugMafia टॉप ट्रेंडिंग करता रहा। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के अभियान का समर्थन करते हुए लोगों ने ट्वीट और री-ट्वीट किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, #YogiAgainst_DrugMafia को 38,700 से ज्यादा लोगों ने ट्वीट और री-ट्वीट किया है। साथ ही 557 मिलियन लोगों ने इसे देखा और हैशटैग की रीच करीब 66 मिलियन रही। ट्विटर पर कई बड़े इंफ्यूएंसर ने भी जोरदार समर्थन देते हुए ट्वीट किए। हरीश शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर कहा कि, "अब पोस्टर भी लगाए जाएंगे और संपत्ति भी जब्त की जाएगी। योगी के शासन में नशे के सौदागरों की जिंदगी तबाह हो जाएगी। यह है बाबा की शैली।"
बुलंदशहर में बोलते हुए सीएम योगी ने कही ये बात
नशे कारोबारियों के खिलाफ बुलंदशहर जिले में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 'नशे के सौदागरों के खिलाफ जो अभियान चल रहा है उसमें समाज के हर तबके को अपनी भागीदारी दिखानी होगी, क्योंकि ये युवाओं के साथ साथ देश को बचाने का अभियान है।' उन्होंने आगे कहा कि मेरा तो यही मानना है कि हमारा युवा इस अभियान का हिस्सा बने। प्रशासन अपना काम करेगा फिर भी किसी भी नशे के खिलाफ हमें मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में जो भी लोग संलिप्त हैं, हम उन्हें चिह्नित कर रहे हैं, इसके बाद उनकी सारी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
एएनटीएफ का किया गया गठन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नशे कारोबारियों के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है उसकी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम योगी ने ड्रग और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए है। यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन भी कर दिया है। इसके तहत जोन/क्षेत्रीय स्तर पर नारकोटिक्स पुलिस थाना की स्थापना की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications