UP News: राज्य के स्कूलों में वंदे मातरम् होगा अनिवार्य, सीएम योगी ने किया ऐलान
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर से एक खास ऐलान किया है। इस नए ऐलान के मुताबिक, राज्य के सभी स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य होगा। सीएम योगी ने गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते यह कहा। इसके साथ ही सीएम योगी ने विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का बहुत लोग विरोध कर रहे हैं जिसका कोई मतलब ही नहीं है। इन लोगों को वंदे मातरम् से तो बहुत परहेज है , सरदार पटेल की जयंती पर भी नहीं आते लेकिन जिन्नाह के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में ये जरूर जाते हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर स्कूल में राष्ट्रगीत वंदे मातरम को हम अनिवार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा में एकता यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। हमें एकता और अखंडता को कमजोर करने वाले ताकतों को ढूंढना होगा और उसके खिलाफ कारवाई करना होगा. ताकि फिर से कोई जिन्ना ना पैदा हो सके।
सीएम योगी के नेतृत्व में एकता यात्रा का शुभारंभ सोमवार सुबह 9:30 बजे नगर निगम परिसर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से किया। सीएम के मार्गदर्शक वक्तव्य के बाद एकता यात्रा यहां से सरदार पटेल चौक गोलघर काली मंदिर होते हुए गीता वाटिका के पास विशंभर पाठक पार्क पहुंचकर समाप्त हुई।












Click it and Unblock the Notifications