यूपी में 3 महीने के लिए बढ़ाई गई फ्री राशन योजना, योगी कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला
सीएम योगी की कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला, 3 महीने के लिए बढ़ाई गई फ्री राशन योजना
लखनऊ, 26 मार्च: उत्तर प्रदेश में अपने दूसरे कार्यकाल के तहत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई। बैठक के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, 'हम लोगों ने नवगठित सरकार का पहला निर्णय लिया है। कोरोना काल में जो प्रधानमंत्री अन्न योजना शुरू हुई थी और जिसके तहत देश की 80 करोड़ जनता को इसका लाभ मिल रहा था, वो योजना उत्तर प्रदेश में अगले तीन महीनों तक जारी रहेगी। पहले यह योजना मार्च 2022 तक ही थी, लेकिन हमारी सरकार ने इसे बढ़ा दिया है।'

सीएम योगी ने कहा, 'प्रधानमंत्री अन्न योजना के जरिए खाद्यान्न के साथ दाल, नमक, चीनी आदि का पैकेट भी दिया जा रहा था। अब अगले 3 महीनों तक प्रदेश के 15 करोड़ लोगो को यह लाभ मिलता रहेगा।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सुरेश खन्ना सहित अन्य मंत्री मौजदू रहे।
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ के साथ इस बार भी सरकार में दो डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बनाए गए हैं। वहीं, योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिनमें इस बार कई नई चेहरों को जगह मिली है।
इन मंत्रियों का नई कैबिनेट से कटा पत्ता
इनके अलावा पिछले मंत्रिमंडल से इस बार दिनेश शर्मा, सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, राम नरेश अग्निहोत्री, मोहसिन रजा, रमा पति शास्त्री, अतुल गर्ग, आशुतोष टंडन, जय प्रताप सिंह, अशोक कटारिया, डॉ. महेंद्र सिंह, श्रीराम चौहान, जय कुमार जैकी, अनिल शर्मा, सुरेश पासी, चौधरी उदय भान सिंह, रामशंकर सिंह पटेल, नीलिमा कटियार, महेश गुप्ता और जी एस धर्मेश को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications