बहुत खास है CM Yogi Adityanath का 'जनता दरबार', जहां मिलता है फरियादियों को न्याय
CM Yogi Adityanath Janata Darbar News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी लाख व्यस्तताओं के बाद भी जनता दरबार में शामिल होना नहीं भूलते। कुछ खास अवसरों को छोड़ दें तो सीएम की मौजूदगी में हमेशा यह दरबार लगता है।चाहे जो हो सभी को न्याय मिलता है। देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया खुद तो खड़े रहते हैं पर यहां आने वाले फरियादियों को सम्मान के साथ कुर्सी पर बैठाया जाता है। आइए जानते हैं इस जनता दरबार की कुछ खास बातें-
कई वर्षों से लग रहा सीएम योगी का जनता दरबार
गोरक्षपीठ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी करीब माने जाने वाले प्रसिद्ध गायक राकेश श्रीवास्तव बताते हैं कि यह जनता दरबार कई वर्षों से लगता है। जब महराज जी सांसद थे तब भी वह जनता की समस्याओं प्रतिदिन सुनते और उनके निस्तारण के लिए तुरंत अधिकारियों से बात करते थे। तभी लोगों की आस्था उसी तरह थी जैसे आज है। बीस वर्षों से अधिक समय से सूबे के मुखिया जनसुनवाई करते आ रहे हैं।

सुबह लगता है यह जनता दरबार
जब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद थे तब से जनसुनवाई का क्रम चला आ रहा है। सुबह आठ बजे जनता दरबार का समय होता है। लेकिन एक दिन पहले से ही गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों का आना शुरु हो जाता है।
सीएम एक-एक कर सुनते हैं सभी की फरियाद
जनता दरबार में फरियादियों की भारी संख्या रहती है। कभी-कभी यह संख्या हजारों में पहुंच जाती है। सीएम योगी का उद्देश्य अधिक से अधिक फरियादियों की समस्या जानना होता है। सीएम कभी 200 तो कभी 300 फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं। यह आंकड़ा कभी 500 भी पहुंच जाता है। इस दौरान सीएम का यह प्रयास होता है कि सभी की समस्याएं सुनी जाए। इसलिए वह खुद एक-एक कर सभी फरियादियों के पास जाते हैं और उनकी समस्या सुनते हैं।
खुद सीएम रहते हैं खड़े और फरियादियों को मिलती है कुर्सी
एक तरफ जहां कोई भी व्यक्ति पद और कुर्सी पाने पर दूसरे लोगों के साथ अच्छे से व्यवहार नहीं करता वहीं देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जनता को सर्वोपरि रखते हैं। जनता का सम्मान उनके लिए सब कुछ है। इसी का ध्यान रखते हुए सीएम जनता दरबार में खुद तो खड़े रहते हैं लेकिन उनकी प्यारी जनता कुर्सी पर बैठी रहती है।
उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य प्रेदशों के लोग भी आते हैं यहां
योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुखिया है। गोरखपुर में जब भी जनता दरबार लगता है तब उत्तर प्रदेश के कोने कोने से फरियादी यहां आते हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के बाहर के भी फरियादी यहां आते हैं। जनता दरबार में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तरांचल सहित कई अन्य प्रदेशों के भी फरियादी यहां आ चुके हैं।
मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में यह जनता दरबार लगता है। सुबह से ही यहां फरियादियों का आना शुरु हो जाता है।
अधिकारी रहते हैं मौजूद
जनता दरबार में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहते हैं। सीएम तत्काल इन अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications