UP CM Yogi Prayagraj: 72 आवासों का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, लाभार्थियों को सौंपी चाबी

UP CM Yogi Adityanath in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 30 जून को प्रयागराज के लूकरगंज पहुंचे और अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बने पीएम आवास का लोकार्पण किया। साथ ही, लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी। इतना ही नहीं, सीएम योगी जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपये की 250 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

UP CM Yogi Adityanath in Prayagraj Live

LIVE Feed
Jun 30, 2023, 1:37 PM IST

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश भर के सभी विकास प्राधीकरण इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। मैं सभी विकास प्राधिकरण से कहना चाहूंगा कि वे भी अपने यहां माफियाओं से छुड़ाई ज़मीनों पर ऐसे गरीबों के लिए आशियाना बनाएं और उन गरीबों को उनका अधिकार देने का कार्य करेंगे तो यह लोगों के मन में विश्वास पैदा करने का काम करेगा।
Jun 30, 2023, 1:29 PM IST

सीएम योगी ने मंच से बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, उस वक्त की सरकार गरीबों के बारे में नहीं सोचती थी।
Jun 30, 2023, 1:28 PM IST

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले इसी प्रदेश में गरीबों, व्यापारियों व सरकारी भूमि पर कोई भी माफिया कब्जा कर लेता था, लेकिन अब माफियाओं के कब्जे से जमीन मुक्त कराकर गरीबों के आशियाने बनाए जा रहे हैं।
Jun 30, 2023, 1:27 PM IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'कुख्यात माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 76 परिवारों को आवास विरतरण का पवित्र कार्य आज प्रयागराज की धरती पर हो रहा है।'
Jun 30, 2023, 1:26 PM IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आवास का लोकार्पण किया औऱ इसके बाद कार्यक्रम स्थल औपचारिक रूप से लाभार्थियों को चाबी सौंपी।
Jun 30, 2023, 1:08 PM IST

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि तीर्थों के राजा कहे जाने वाले प्रयागराज को विकास का राजा बना दिया।
Jun 30, 2023, 1:08 PM IST

जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'डबल इंजन की सरकार ने डबल रफ्तार से गरीबों के जीवन का दुःख अपना बना लिया और सुख उनके खाते में डाल दिया।'
Jun 30, 2023, 12:15 PM IST

मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए 72 फ्लैटों का आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया।
Jun 30, 2023, 12:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लैटों की साइट पर बच्चों के साथ बातचीत की।
Jun 30, 2023, 12:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज के लूकरगंज पहुंचे। यहां मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर बने गरीबों के लिए फ्लैटों का निरीक्षण किया।
Jun 30, 2023, 11:43 AM IST

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार सभी अवैध कब्जे खाली कराएगी और उसपर गरीबों के घर बनाकर सौंपेगी।"
Jun 30, 2023, 11:40 AM IST

लाभार्थी ज़ाहिदा फातिमा ने भावुक होते हुए बताया, "मुझे बहुत खुशी है। यह मेरा और मेरी मां का सपना था कि हमारा खुद का मकान हो। हम 30 साल से किराए के मकान में रह रहे हैं। हम योगी जी का जितना धन्यवाद करें उतना कम है।"
Jun 30, 2023, 11:17 AM IST

एक लाभार्थी का कहना है, "बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे अपना घर मिलेगा। अब कोई मुझे यहां से जाने के लिए नहीं कहेगा..."
Jun 30, 2023, 11:15 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में पहुंचेंगे प्रयागराज। मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए बने 67 फ्लैट्स की सौंपेंगे चाबी।
Jun 30, 2023, 10:07 AM IST

लूकरगंज में स्थित 1731 वर्ग मीटर भूमि पर 6 करोड़ 66 लाख 37 हजार रुरए की लागत से इन फ्लैट का निर्माण कराया गया है। हर फ्लैट का सुपर एरिया 34.07 मीटर और कारपेट एरिया 22.77 वर्ग मीटर है।
Jun 30, 2023, 10:05 AM IST

लूकरगंज में स्थित 1731 वर्ग मीटर भूमि पर PDA ने दो ब्लॉकों बनाए है और ये तीन मंजिला इमारतें होंगी। एक ब्लॉक में 36 और दूसरे में 40 घर होंगे। 09 जून को ड्रॉ के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए गए थे। जिनकी चाबी सीएम योगी आज आवंटियों को देंगे।
Jun 30, 2023, 10:03 AM IST

अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई 1731 वर्ग मीटर भूमि पर PDA ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनाए हैं। इन फ्लैट को पूरी तरह से भगवा रंग से कलर कर दिया गया है।
Jun 30, 2023, 9:54 AM IST

विधानसभा चुनाव से पूर्व सीएम योगी ने 26 दिसंबर 2021 को इस आवास योजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया था। इसके बाद इस भूमि पर फ्लैट का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
Jun 30, 2023, 9:51 AM IST

माफिया अतीक अहमद ने प्रयागराज के लूकरगंज इलाके 1731 वर्ग मीटर भूमि कब्जाई हुई थी, जिसे सितंबर 2020 में योगी सरकार ने कब्जा मुक्त कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+