UP CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया रिकॉर्ड, 16 महीनों में किए 75 जिलों के दौरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले का दौरा पूरा कर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने अपने 16 महीने के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों का दौरा पूरा कर लिया है। बता दें कि सोमवार को सीएम योगी ने हाथरस जिले का दौरा किया, जिसके साथ ही योगी आदित्यनाथ का प्रदेश के सभी 75 जिलों का दौरा पूरा हो गया।

सीएम बनने के बाद से लगातार तूफानी दौरे जारी
बता दें कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से लगातार पूरे प्रदेश में तूफानी दौरे कर रहे हैं। सीएम जिस जिले में भी जाते हैं, वहां सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और विकास की स्थिति की समीक्षा भी करते हैं।
सीएम के दौरे में नोएडा जिला भी नहीं रहा अछूता
इतना ही नहीं, सीएम योगी ने अपने दौरे में नोएडा जिले को भी नहीं छोड़ा। यह वहीं नोएडा है, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में अभिशाप की बात कही जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी सीएम नोएडा जाता है उसकी सरकार गिर जाती है।
16 महीने के कार्यकाल में बनाया रिकॉर्ड
बताते चलें कि सीएम योगी ने रविवार को एटा जिले का दौरा किया था, जो उनके दौरा का 74वां जिला था और सोमवार को उन्होंने हाथरस जिला का दौरा किया। 16 महीनों के अपने कार्यकाल में पूरे प्रदेश के सभी जनपदों का दौरा पूरा करन वाले सीएम ने रिकॉर्ड बना दिया है।
बीजेपी पार्टी ने सीएम योगी को दी बधाई
इस पर भारतीय जनता पार्टी ने सीएम योगी के पूरे प्रदेश के सभी जिलों का दौरा पूरा कर लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार 'जन-कल्याण' को लक्ष्य बनाकर प्रदेश में 'सबका साथ-सबका विकास' की नीति पर काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications