सीएम योगी बोले-'ऐसा ना हो 2 साल का होते ही लोग बच्‍चों को सरकार भरोसे छोड़ दें'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों पर तंज कसा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे लगता है कि 'कहीं ऐसा ना हो कि लोग अपने बच्चे के 2 साल के होते ही उन्हें सरकार के भरोसे छोड़ दें सरकार उनका पालन पोषण करें।' योगी ने कार्यक्रम में यह समाझाने की कोशिश कर रहे थे कि लोग अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। लोग सरकार के भरोसे रहते हैं, ये उनकी आदत है। योगी ने कहा कि मीडिया कहती है कि फलानी जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। हम लोग मानते हैं कि सरकार की जिम्मेदारी है। लगता है हम सारी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए। अगर हम कोशिश करें तो बड़ा चमत्कार हो सकता है।

UP cm yogi adityanath comments on death of childrens in gorakhpur

Recommended Video

    Yogi Adityanath mocks poor on Gorakhpur tragedy | वनइंडिया हिंदी

    योगी ने कहा कि एक इनोवेशन एक गांव की किस्मत बदल सकता है। जब उत्तर प्रदेश खड़ा होगा तो भारत भी खड़ा होगा। योगी ने कहा कि तकनीक और इनोवेशन से युवा उत्तर प्रदेश को आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कूड़े का प्रबंधन कैसे किया जाए कि प्रदूषण भी कम हो और उससे ऊर्जा भी बनाई जा सके। इसके लिए तकनीक जरूरी है।

    योगी ने कहा...

    योगी ने कहा कि लोग आज कूड़े से सड़क बना रहे हैं। अगर प्लास्टिक से बनेगी तो कभी खराब नहीं होगी। हमेशा के लिए गड्ढामुक्त हो जाएगी। यूपी में 60 हजार गांव हैं, अगर 60 हजार युवा एक एक गांव को पकड़कर काम करें तो हम अपने गांवों की दशा और दिशा बदल सकते हैं।

    योगी ने कहा कि यह यात्रा युवाओं को रोजगार, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए। उन्होने अपील की कि सभी इस यात्रा में शामिल हों और प्रदेश व देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करें। योगी यहां Y-IDS (यूथ इंटीग्रेटेड डेवेलपमेंट सोसाइटी) द्वारा आयोजित स्टार्टअप यात्रा कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान यूपी सरकार ने 1000 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड स्थापित किया। यह व्यवस्था स्टार्टअप्स के लिए की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+