'दुर्भाग्य से लोग मस्जिद कहते हैं, लेकिन वो साक्षात विश्वनाथ जी', ज्ञानवापी पर सीएम योगी का बड़ा बयान

Gyanvapi mosque: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'दुर्भाग्य से लोग ज्ञानवापी को मस्जिद कहते हैं, लेकिन यह वास्तव में 'विश्वनाथ जी' (भगवान शिव का मंदिर) हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ का यह बयान गुरुवार को ज्ञानवापी मामले पर आए वाराणसी कोर्ट के फैसले के बाद आया है। दरअसल, सीएम योगी शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां 'समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान' विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

UP CM Yogi Adityanath

इस दौरान सीएम योगी ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को मुस्लिम पूजा स्थल के रूप में पहचाने जाने पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुर्भाग्य से लोग ज्ञानवापी को मस्जिद कहते हैं, लेकिन यह वास्तव में 'भगवान शिव का मंदिर' है। दरअसल, ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवाद हिंदू कार्यकर्ताओं के दावों से खड़ा हुआ।

खबर के मुताबिक, वाराणसी की एक कोर्ट ने हिंदू पक्ष द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने की मरम्मत करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया था। सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल की अदालत ने गुरुवार को तहखाने में चल रही पूजा गतिविधियों को बरकरार रखा।

मुस्लिम पक्ष द्वारा उठाई गई आपत्तियों और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित चुनौती को ध्यान में रखा। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा कि न्यायालय का फैसला मुस्लिम पक्ष द्वारा व्यास जी के तहखाना में मरम्मत के विरोध और सुप्रीम कोर्ट में चल रही कानूनी कार्यवाही पर आधारित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+