UP Chunav Result: सबसे ज्यादा और सबसे कम अंतर से जीतने वाले 2 उम्मीदवार, जीत-हार के बीच रहा इतने वोटों का अंतर
UP Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार को संपन्न हो गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन की। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 37 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए पहले स्थान पर पहुंच गई।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी 33 सीटों पर चुनाव जीत कर दूसरे नंबर पर है। वहीं 6 सीटों के साथ कांग्रेस तीसरे और दो सीटों के साथ आरएलडी चौथे नंबर पर तथा अपना दल और आजाद समाज पार्टी के खाते में भी एक-एक सीटें आई हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी पहली बार इतनी अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव जीती है। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्री चुनाव हार गए।
फिलहाल लोकसभा चुनाव के दौरान 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना हो जाने पर सर्वाधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार और सबसे कम वोटों से जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार का नाम भी सामने आ गया है। इसमें एक प्रत्याशी बीजेपी के हैं तो दूसरे समाजवादी पार्टी के हैं।
गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बना रिकॉर्ड
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बना है। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा 559472 वोट से चुनाव जीते हैं। डॉ महेश शर्मा को 857829 वोट मिले हैं।
इस लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को चुनाव मैदान में उतर गया था। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को 298357 वोट मिले। इस तरह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा से 559472 वोटों से हार गए।
हमीरपुर लोकसभा सीट पर सबसे कम अंतर
वहीं हम बात करें सबसे कम वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी की तो हमीरपुर लोकसभा सीट पर इस बार सबसे कम अंतर वोट से चुनाव जीतने का रिकार्ड बना है। यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 2629 वोटों से चुनाव हराया।
समाजवादी पार्टी द्वारा इस लोकसभा सीट पर अजेंद्र सिंह लोधी को चुनाव मैदान में उतारा गया था। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़े के अनुसार अजेंद्र सिंह लोधी को कुल 490683 वोट मिले। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 488054 वोट मिले।
ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजेंद्र सिंह ने हमीरपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 2629 वोटों से हरा दिया। मतगणना के दौरान भी दोनों प्रत्याशियों के बीच काफी कांटे की टक्कर चलती रही अंत में सपा प्रत्याशी चुनाव जीत गए।












Click it and Unblock the Notifications