UP Chunav Result: अखिलेश यादव ने जिस प्रत्याशी के सांसद बनने की थी भविष्यवाणी, जानिए उसका क्या हुआ?
Faizabad Lok Sabha Seat Result: यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट का था, जहां अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को लेकर कुछ ऐसा कहे गए थे, जिसके बाद खुद विधायक ने अखिलेश यादव को टोका था, लेकिन चुनावों के रिजल्ट अखिलेश की मजाक में कही बात अब सच साबित हुई है।
दरअसल, फैजाबाद लोकसभा सीट पर चुनावी सभा के दौरान अखिलेश यादव ने एक मजाक करते हुए बड़ी भविष्यवाणी थी। जब वो मंच से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का परिचय दे रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने मौजूदा सपा विधायक को पूर्व विधायक बोल दिया।

अखिलेश यादव की कही बात हुई सच
इस पर उनके बगल में खड़े विधायक ने उनको टोका तो अखिलेश ने तुरंत बात संभालते हुए हंसते हुए कहा कि मैं इसलिए पूर्व विधायक कह रहा हूं कि आप सांसद बनने वाले है, जिसके बाद सपा उम्मीदवार ने खुशी से हाथ जोड़ लिए और पूरा मंच तालियों से गूंज उठा।
वहीं अब जब चुनावों के रिजल्ट सामने आए तो अखिलेश यादव की भविष्यवाणी पूरी तरह से सच साबित हुई है। वो अयोध्या जहां राम मंदिर निर्माण के बाद भाजपा पूरी तरह से जीत को लेकर आश्वस्त थी, लेकिन बड़ा झटका लगा। यहां से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने बड़ी जीत दर्ज की है।
जानिए कितने वोटों से जीते अवधेश प्रसाद
फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 50 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 5,27,005 वोट मिले। जबकि BJP प्रत्याशी लल्लू सिंह 4,72,222 वोट मिले हैं। यूपी में तमाम एग्जिट पोल के दाव पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications