UP Chunav 2027: ‘तुर्क की हार से साबित, अब बाबर का शासन नहीं, सिर्फ राम राज्य’, CM Yogi तीखा हमला
Moradabad CM Yogi Adityanath Visit: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुटे हैं। वहीं, आरोप-प्रत्यारोपों की सियासी धरा भी उबाल मार रही है। इसी कड़ी, में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29 जून)को कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में 'तुर्क' की हार को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे साबित हो गया है कि 'बाबर का शासन' अब नहीं चलेगा।
सीएम योगी ने आगे कहा कि अब केवल 'राम राज्य' चलेगा। मुरादाबाद में 365 करोड़ रुपये से ज्यादा की 63 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर योगी का यह बयान राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

योगी का तीखा हमला: 'बाबरी सोच' का अंत?
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि SP की सोच 'बाबरी सोच' है, जो विनाशकारी है। उन्होंने कुंदरकी के लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने 'तुर्क' को हराया। यह बयान संभल में नवंबर 2024 की सांप्रदायिक हिंसा से भी जुड़ा है, जिसमें चार लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
योगी ने कहा, 'इस 'बाबरी मानसिकता' ने कई बार संभल के हरिहर मंदिर के अस्तित्व को खतरे में डाला है।' उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि अगर समाज सतर्क रहता तो हरिहर मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचता, 67 पवित्र तीर्थ स्थलों और 19 कूपों पर कब्जा नहीं होता, और न ही जबरन धर्मांतरण होता।
Kundarki by-election: आंकड़ों में BJP की शानदार जीत
2024 के कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह (BJP Candidate Ramveer Singh)ने भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान ('तुर्क' समुदाय से जुड़े माने जाते हैं) को 1,44,791 वोटों के विशाल अंतर से हराया।
- रामवीर सिंह को मिले वोट: 1,70,371
- मोहम्मद रिजवान को मिले वोट: 25,580
यह उपचुनाव इसलिए जरूरी हुआ क्योंकि कुंदरकी के मौजूदा विधायक एसपी के जिया-उर-रहमान संभल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।
संभल हिंसा : तुर्क-पठान प्रतिद्वंद्विता?
नवंबर 2024 में संभल में हुई सांप्रदायिक हिंसा ने पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरीं। बीजेपी ने इसे 'पूर्व-नियोजित' बताया और जिया-उर-रहमान बर्क (तुर्क समुदाय) तथा नवाब इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल (पठान समुदाय) के बीच प्रतिद्वंद्विता को जिम्मेदार ठहराया। योगी आदित्यनाथ का 'तुर्क' वाला बयान इसी घटनाक्रम से जुड़ा माना जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अब ऐसी मानसिकता नहीं चलेगी।
विकास परियोजनाओं का जोर: राम राज्य का मॉडल
मुरादाबाद दौरे पर योगी ने 365 करोड़ रुपये से अधिक की 63 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पैसा कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाने पर खर्च होता था। अब मंदिरों के जीर्णोद्धार, रामायण वाटिकाओं, संविधान वाटिकाओं और सशस्त्र बलों के वीरों के सम्मान पर खर्च हो रहा है। यह बयान BJP की 'राम राज्य' और विकास एजेंडे को स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है।
SP-Congress पर योगी का तंज: 'बांटने वाली नीतियां'
योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी 'बांटने वाली नीतियां' ही बाबरी मानसिकता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर लोगों को बांटती हैं, जिससे राष्ट्रवादी ताना-बाना कमजोर होता है।
UP राजनीति का नया अध्याय?
योगी आदित्यनाथ का यह बयान सिर्फ एक भाषण नहीं, बल्कि एक साफ राजनीतिक मैसेज है कि UP में अब 'राम राज्य' का दौर है। कुंदरकी की जनता ने 'तुर्क' को हराकर इस दिशा को समर्थन दिया है। विपक्ष इसे सांप्रदायिक बताएगा, लेकिन BJP इसे सांस्कृतिक पुनरुत्थान और विकास का प्रतीक मान रही है। 2027 के चुनाव तक यह नैरेटिव और मजबूत हो सकता है। UP की जनता अब फैसला करेगी, विकास और राम राज्य, या पुरानी बांटने वाली राजनीति?













Click it and Unblock the Notifications