यूपी: बीजेपी के इस मंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना, शिवपाल की पार्टी को लेकर कही बड़ी बात

कन्नौज। प्रदेश सरकार के सिचांई मंत्री धर्मपाल सिंह कन्नौज पहुंचे जहां उन्होने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बड़ों का आदर करना चाहिए और इसका नतीजा उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की बनाई हुई नई सेक्यूलर पार्टी है। इससे भाजपा बहुत दूर है।

यूपी: लघु एवं सिंचाई विभाग मंत्री धर्मपाल ने अखिलेश यादव को नसीहत देते उनपर साधा निशाना

कन्नौज के तिर्वा में भाजपा कार्यकर्ता प्रभात वर्मा उर्फ लालू के आवास पर प्रदेश के लघु एवं सिचाई विभाग मंत्री धर्मपाल ने कहा कि सपा अध्यक्ष बड़ों का आदर करना सीखें। तभी जनता को सम्मान देने का हुनर आ सकेगा। सेक्यूलर मोर्चा से भाजपा का कोई मतलब नहीं। हालातों से तंग आकर सेक्यूलर मोर्चा बना है। बारिश में गिरे घरों को पक्का तैयार कराया जाएगा। पीड़ितों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास मिलेंगे। मलबे के नीचे दब जाने से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार को मुआवजा दिया जाएघा।

इसके बाद उन्होंने कहा कि छिबरामऊ में नहर निर्माण में गई जमीनों का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। इसकी जांच होगी और बिना मुआवजा के कोई भूमि अधिग्रहण नहीं होगी। बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में हालात बहुत खराब है। मदद की टीमें लगा दी गई हैं। बारिश के कारण गिरे कच्चे मकानों को जल्द ही पक्का कराया जाएगा। पीड़ितों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजना के आवास दिए जाएंगे। इसके बाद उनका काफिगला वहां से रवाना हुआ और क्रांति चौराहा के पास शिवानंद वर्मा के यहां रुका।

पत्रकारों से हुई प्रेसवार्ता में इन मुद्दों पर की बात-

1- सरकार ने हर वर्ग के लिए बाढ़ राहत सामग्री की व्यवस्था की है। चाहे वो गरीब हो या अमीर प्रकृति आपदा से राहत के लिए दिया जाने वाला सामान हर किसी को दिया जा रहा है।

2-प्रदेश सरकार ने बाढ़ को पूरे तरह से नियंत्रित कर रखा है बाढ़ के लिए पिछली साल से चार गुना ज्यादा 382 करोड रुपये का बजट प्रदेश सरकार ने तय किया। बाढ़ क्षेत्रों में पीड़ितों की मदद के लिए डीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

3- विरोधी पार्टी के सवालों पर उन्होंने कहा कि जो लोग केवल हेलीकॉप्टर से सर्वे करते थे वही लोग ऐसी बाते कर रहे हैं। मैं पानी के अंदर जा जा कर सर्वे कर रहा हूं और समस्याओ का निराकरण कर रहा हूं।

4-प्रदेश सरकार ने कृत्रिम वर्षा की विधा तैयार कर ली है। कृत्रिम वर्षा की जरूरत पड़ी तो टेक्नोलॉजी तैयार है।
5- एससी-एसटी एक्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि न्याय का अधिकार सबका है। सरकार एससी-एसटी कानून का दुरूपयोग नही होने देगी। एससी एक्ट कानून को दुरूपयोग करने वालो को सजा मिलेगी।

6- समाजवादी परिवार में घमासान में भाजपा का हाथ के सवाल पर बोले उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब अपने पिता और चाचा का सम्मान नहीं करते। उनके घर मे ही विखंडन है तो इसमे हम क्या करें।

ये भी पढ़ें- यूपी: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में धांधली के संकेत, जांच के बीच कॉपियां जलाकर साक्ष्य मिटाने का वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें- यूपी: टिकट मांगने पर टीटी से भिड़ा युवक, फिर थाने जाकर पुलिस वालों से की हाथापाई, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+